कोल्हान के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, ओडिया भाषा और क्षेत्रीय वि...

कोल्हान के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, ओडिया भाषा और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

कोल्हान के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन ओडिया भाषा और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

न्यूज़11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क:
सिंहभूम मंडल के ओडिया भाषाई अल्पसंख्यकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी के नेतृत्व में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा. वहीं मुलाकात के दौरान डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने राज्यपाल को शॉल, अंगवस्त्र और भगवान जगन्नाथ एवं डॉ. राममनोहर लोहिया का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. 

इस चर्चा में कोल्हान विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षकों की तत्काल बहाली, JHTET परीक्षा की अधिसूचना में अन्य लिपियों की तरह ओडिया लिपि को शामिल करने और घाटशिला को मुख्यालय बनाकर पूर्वी सिंहभूम के विभाजन की प्रमुख मांग उठाई गई. साथ ही, NH-18 के विस्तार, साथ ही खण्डामौदा और जगन्नाथपुर चौक में अंडरपास निर्माण, सड़क सुरक्षा हेतु सबवे निर्माण और उत्कल गौरव मधु सूदन दास, राजा अर्जुन सिंह एवं जगन्नाथ ढल जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों की आदमकद प्रतिमाएं स्थापित करने का आग्रह किया गया. राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को विस्तार से सुना और इन गंभीर विषयों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया. 

ये भी पढ़ें- LPG की आपूर्ति को लेकर मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने की समीक्षा बैठक, 7 से 10 दिनों के अंदर सामान्य हो जाएगी गैस की किल्लत 

संबंधित सामग्री

लैंड स्कैम मामला: SC में विनय चौबे की बेल पर सुनवाई टली, अब सोमवार को होगी अहम सुनवाई

झारखंड

लैंड स्कैम मामला: SC में विनय चौबे की बेल पर सुनवाई टली, अब सोमवार को होगी अहम सुनवाई

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

झारखंड

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना

झारखंड

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना

RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी

झारखंड

RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी

सुखदेवनगर अतिक्रमण हटाव मामला पर हुई सुनवाई: HC ने CO से पूछा, निर्माण ध्वस्त क्यों किया?

झारखंड

सुखदेवनगर अतिक्रमण हटाव मामला पर हुई सुनवाई: HC ने CO से पूछा, निर्माण ध्वस्त क्यों किया?