LPG की आपूर्ति को लेकर मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने की समीक्षा बैठक, 7 से 10 दिनों ...

LPG की आपूर्ति को लेकर मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने की समीक्षा बैठक, 7 से 10 दिनों के अंदर सामान्य हो जाएगी गैस की किल्लत

lpg की आपूर्ति को लेकर मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने की समीक्षा बैठक 7 से 10 दिनों के अंदर सामान्य हो जाएगी गैस की किल्लत 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
एलपीजी गैस की आपूर्ति में आ रही समस्याओं को लेकर विभागीय मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कडरू स्थित एसएफसी बिल्डिंग में रिव्यू मीटिंग की. बैठक में सभी जिला के डीएसओ, खाद्य आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी, फूड एंड सप्लाई निदेशक, संबंधित पदाधिकारी सहित सभी प्रमुख गैस एजेंसी, कंपनियों के प्रतिनिधियों और जिला आपूर्ति पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक में राज्य में एलपीजी की उपलब्धता, वर्तमान मांग और लंबित डिलीवरी की समीक्षा हुई. 

बैठक में तय हुआ कि धार्मिक अनुष्ठान और शादी विवाह वाले घर को तीन कमर्शियल सिलेंडर मिलेगा. इसके लिए डीएसओ को आवेदन देना होगा. वहीं, मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि रोड पर अगर सिलेंडर की डिलीवरी होगी तो कार्रवाई के लिए तैयार रहे. उन्होंने कहा कि 7 से 10 दिनों के अंदर गैस की किल्लत सामान्य हो जाएगी और घर-घर गैस पहुंचेगा. कहा कि पुरी सिचुएशन पैनिक होने के वजह से यह स्थिति आई. कई जिलों में बैकलॉग बड़ा है. एजेंसियों ने कहा है कि 7 दिनों के अंदर बैकलॉग खत्म कर दिया जाएगा. 

गैस सिलेंडर स्टॉक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी. बताया गया कि सबसे ज्यादा बैकलॉग रांची, धनबाद और जमशेदपुर में है. रांची में 84000 से ज्यादा, जमशेदपुर में 55000 से ज्यादा और धनबाद में 49000 से ज्यादा बैकलॉग है. बुकिंग के बाद भी अगर सिलेंडर नहीं मिल रहा है, तो ग्राहक डीएसओ से शिकायत कर सकते हैं. विभाग ने टोल फ्री नंबर भी जारी किया है. 

ये भी पढ़ें- रांची विवि के इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में व्याप्त सुविधा पर झारखंड हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी

संबंधित सामग्री

चंदवा के पन्नाटॉड में घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर की बैटरी हुए चोरी, पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर लगाई मदद की गुहार

झारखंड

चंदवा के पन्नाटॉड में घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर की बैटरी हुए चोरी, पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर लगाई मदद की गुहार

लोहरदगा के पतगेच्छा गांव में नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव, गांव में सनसनी

झारखंड

लोहरदगा के पतगेच्छा गांव में नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव, गांव में सनसनी

झारखंड में बायो-मेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए बनेगी नई गाइडलाइन

झारखंड

झारखंड में बायो-मेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए बनेगी नई गाइडलाइन

झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा: बाबूलाल मरांडी

झारखंड

झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा: बाबूलाल मरांडी

जमुआ विधायक के साथ पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव के अहंकार पूर्ण रवैए पर बाबूलाल मरांडी ने जताया कड़ा एतराज

बांग्ला को जीवंत करने बांग्ला एकेडमिक गठन की उठी मांग, बंगभाषी उन्नयन समिति ने CM के नाम पोटका BDO को सौंपा ज्ञापन

झारखंड

बांग्ला को जीवंत करने बांग्ला एकेडमिक गठन की उठी मांग, बंगभाषी उन्नयन समिति ने CM के नाम पोटका BDO को सौंपा ज्ञापन

प्रयास जारी रखें, बांग्ला भाषा को पहचान अवश्य मिलेगी - अरुणा मुंडा