Palamu Tiger Reserve

पलामू टाइगर रिजर्व में अधिकारियों की नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, JPSC में चेयरमैन की नियुक्ति पर भी मांगा जवाब

पलामू टाइगर रिजर्व में रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (RFO) और असिस्टेंट फॉरेस्ट कंजर्वेटर (ACF) के रिक्त पदों पर नियुक्ति से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.

By : Ark Sahuliyar
पलामू टाइगर रिजर्व में अधिकारियों की नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, JPSC में चेयरमैन की नियुक्ति पर भी मांगा जवाब

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
पलामू टाइगर रिजर्व में रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (RFO) और असिस्टेंट फॉरेस्ट कंजर्वेटर (ACF) के रिक्त पदों पर नियुक्ति से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायाधीश राजेश शंकर की खंडपीठ ने नियुक्ति प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति पर राज्य सरकार से विस्तृत जवाब तलब किया.

सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि संबंधित नियुक्ति के लिए JPSC द्वारा मुख्य परीक्षा (मैन्स) का परिणाम जारी किया जा चुका है, लेकिन आयोग में वर्तमान में नियमित चेयरमैन की नियुक्ति नहीं होने के कारण आगे की प्रक्रिया प्रभावित है. साथ ही यह भी कहा गया कि यह परीक्षा भी जांच के दायरे में आ सकती है, क्योंकि वर्तमान में संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा (Combined Civil Services Examination) की जांच CID द्वारा की जा रही है. इस पर हाईकोर्ट ने स्पष्ट टिप्पणी करते हुए कहा कि किसी महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था की कार्यप्रणाली ठप नहीं होने दी जा सकती. अदालत ने कहा कि "फंक्शनिंग को पैरालाइज नहीं होने देंगे."

खंडपीठ ने राज्य सरकार से पूछा कि JPSC में नए चेयरमैन की नियुक्ति कब तक की जाएगी. अदालत ने यह भी कहा कि यदि नियमित नियुक्ति में समय लग रहा है तो सरकार किसी सक्षम अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपे या शीघ्र नियमित चेयरमैन की नियुक्ति सुनिश्चित करे, ताकि आयोग की कार्यप्रणाली बाधित न हो. मामले की अगली सुनवाई 28 अगस्त को निर्धारित की गई है.

यह भी पढ़ें- चुट्टूपालू घाटी स्टोन माइनिंग मामले में हाईकोर्ट सख्त, छह सप्ताह में जांच रिपोर्ट तलब

संबंधित सामग्री

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

ग्रामीणों का आरोप है कि टाटा मैजिक वाहन में बीसीसीएल का स्क्रैप लोहा लदा था, जिसे कथित तौर पर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था.

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

हस्तछेपकर्ता की ओर से भी कई जजमेंट का हवाला दिया गया. कहा गया कि व्हाट्सअप, टेलीग्राम जैसे माध्यम से पेपर लीक हुआ है. 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

MLC चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है. 

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

पटना, मुंगेर, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में एक साथ छापेमारी चल रही है. 

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ATM कार्ड से ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार 

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ATM कार्ड से ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार 

पुलिस ने खादगढ़ा बस स्टैंड जाने वाले रास्ते के पास स्थित पिकनिक होटल में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.