हाथियों का झुंड

बड़ा जामदा-नोवामुंडी मुख्य मार्ग पर दिखा 17 हाथियों का झुंड, मची अफरा-तफरी

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक और राहगीर सावधानी बरतें.

By : Dipali Kumari
बड़ा जामदा-नोवामुंडी मुख्य मार्ग पर दिखा 17 हाथियों का झुंड, मची अफरा-तफरी

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
बड़ा जामदा से नोवामुंडी जाने वाले मुख्य मार्ग पर सुक्चेन मोटर के सामने चढ़ाई वाले रास्ते पर कल गुरुवार देर रात 17 हाथियों का झुंड दिखाई दिखा, जिसे देख लोगों में दहशत का माहौल बन गया. वहीं अचानक इतनी बड़ी संख्या में हाथियों के सड़क पर आ जाने से वाहन चालकों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा.

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने के लिए पटाखे छोड़े. विभाग ने लोगों से अपील की है कि इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक और राहगीर सावधानी बरतें, हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और उनके पास जाने या रास्ता रोकने की कोशिश न करें.
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पूर्व में हाथियों के हमले की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. वन विभाग ने लगातार निगरानी शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: देर रात अपराधियों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक घायल

संबंधित सामग्री

मंच पर कई विधायक और अश्लील गानों पर डांसर का ठुमका! रामगढ़ का वीडियो वायरल, बढ़ी चर्चा

मंच पर कई विधायक और अश्लील गानों पर डांसर का ठुमका! रामगढ़ का वीडियो वायरल, बढ़ी चर्चा

शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मंच में माननीय के सामने चार डांसरो ने जमकर अश्लील गानों पर डांस किया, देर रात तक यहां यह महफिल चलती रही.

रांची: इटकी रेलवे स्टेशन पर चलाया गया स्वच्छता अभियान, छोटे-छोटे बच्चों ने भी की साफ़-सफाई 

रांची: इटकी रेलवे स्टेशन पर चलाया गया स्वच्छता अभियान, छोटे-छोटे बच्चों ने भी की साफ़-सफाई 

लोगों ने प्लेटफॉर्म और आसपास साफ़-सफाई कर स्वच्छता का सन्देश दिया.

SIR के विरोध में भाकपा माले का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

SIR के विरोध में भाकपा माले का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले की झाड़ू से पिटाई कर विरोध जताया गया. साथ ही पुतला दहन भी किया गया.

जमशेदपुर: देर रात अपराधियों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक घायल

जमशेदपुर: देर रात अपराधियों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक घायल

पुलिस ने आरोपियों की धर-पकड़ के लिए कई ठिकानों में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है.