न्यूज11 भारत
बुढ़मू/डेस्क: बुढ़मू थाना क्षेत्र के मक्का गांव में सोमवार शाम अचानक खराब मौसम ने कहर बरपाया. तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से जगन्नाथ गंझू के 25 वर्षीय पुत्र राजेश गंझू की मौके पर ही मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को शाम होते ही आसमान में गरज-चमक शुरू हो गई. इसी बीच राजेश किसी काम से घर के बाहर थे, तभी वज्रपात हुआ और वे उसकी चपेट में आ गए. घटना की सूचना मिलते ही बुढ़मू पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेज दिया. ग्रामीणों का कहना है कि मौसम में अचानक आए बदलाव ने सबको हैरान कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में नवपल्लव मॉडर्न पब्लिक स्कूल बरौदी ने दिया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को वार्षिकोत्सव का आमंत्रण