Jharkhand Weather: झारखंड में तेज हवाएं और वज्रपात के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

Jharkhand Weather: झारखंड में तेज हवाएं और वज्रपात के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

jharkhand weather झारखंड में तेज हवाएं और वज्रपात के साथ झमाझम बारिश गर्मी से मिली राहत

न्यूज़11 हरत
रांची/डेस्क:
झारखंड में सोमवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली. दोपहर में तेज धूप से लोग परेशान थे, लेकिन शाम 7 बजे के आसपास रांची, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, जमशेदपुर पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई. बारिश के साथ ठंडी हवाओं ने भी लोगों को सुकून दिया. रांची में कई जगहों पर गरज और बिजली चमकने की घटना भी देखी गई.

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव झारखंड की ओर नमी भेज रहा है, जिसकी वजह से बारिश हो रही हैं. यह बारिश आज और कल भी जारी रहने की संभावना है, खासकर बंगाल की खाड़ी के निकटवर्ती जिलों में बादलों की गतिविधि अधिक रहेगी.

तेज हवाओं का अलर्ट
झारखंड के सात जिलों- रांची, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम तथा सरायकेला खरसावां में आज हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. इसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया हैं. साथ ही गरज और वज्रपात की भी संभावना बनी हुई हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान बाहर निकलते समय सावधानी बरतें और किसी पेड़ के नीचे खड़े न हों.

किस जिलों में होगी बारिश?
आज झारखंड के हजारीबाग, लोहरदगा, लातेहार, रांची, खूंटी, गुमला, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, कोडरमा और रामगढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना हैं. बारिश रुक-रुक कर थोड़ी-थोड़ी देर तक हो सकती है, साथ में गर्जन और वज्रपात की संभावना भी बनी रहेगी.

यह भी पढ़े: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस क्रेश, सभी 7 यात्रियों की मौत, चतरा में हुआ हादसा
 

संबंधित सामग्री

बाढ़ अनुमंडल में खसरा का कहर: 32 नए मरीज मिले, WHO टीम अलर्ट मोड में

बिहार

बाढ़ अनुमंडल में खसरा का कहर: 32 नए मरीज मिले, WHO टीम अलर्ट मोड में

दानापुर रेल मंडल की सख्ती, 10 महीनों में 10 लाख से अधिक बिना टिकट यात्रियों पर कार्रवाई

बिहार

दानापुर रेल मंडल की सख्ती, 10 महीनों में 10 लाख से अधिक बिना टिकट यात्रियों पर कार्रवाई

सीतामढ़ी में अजीबोगरीब घटना: सांप को दूध पिलाने गया युवक खुद सर्पदंश का शिकार, सांप को डिब्बे में बंद कर पहुंचा अस्पताल

बिहार

सीतामढ़ी में अजीबोगरीब घटना: सांप को दूध पिलाने गया युवक खुद सर्पदंश का शिकार, सांप को डिब्बे में बंद कर पहुंचा अस्पताल

मुंगेर में अवैध मिनी सिगरेट फैक्ट्री का खुलासा, लाखों की नकली सिगरेट बरामद, दो गिरफ्तार

बिहार

मुंगेर में अवैध मिनी सिगरेट फैक्ट्री का खुलासा, लाखों की नकली सिगरेट बरामद, दो गिरफ्तार

NEET छात्रा मौत मामला: 12 दिन बाद भी CBI के हाथ खाली, जांच में जुटी एजेंसी

बिहार

NEET छात्रा मौत मामला: 12 दिन बाद भी CBI के हाथ खाली, जांच में जुटी एजेंसी