दुमका में दिनदहाड़े फायरिंग, DIG ऑफिस के पास अखबार एजेंट अरुण सिंह को मारी गोली, हालत गंभीर

By : Mansi Kumari
दुमका में दिनदहाड़े फायरिंग, DIG ऑफिस के पास अखबार एजेंट अरुण सिंह को मारी गोली, हालत गंभीर

न्यूज़11 भारत
दुमका/डेस्क:
झारखंड की उपराजधानी दुमका में मंगलवार सुबह अपराधियों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. शहर के हाई-प्रोफाइल क्षेत्र में स्थित डीआईजी कार्यालय के पास अज्ञात बदमाशों ने बस स्टैंड एजेंट सह अखबार एजेंट अरुण सिंह को गोली मार दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

मिली जानकारी के अनुसार, अरुण सिंह जब डीआईजी आवास के पास से गुजर रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली उनकी पीठ में लगी. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.

गोली लगने के बाद खून से लथपथ अरुण सिंह को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत दुमका सदर अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मिशन अस्पताल दुर्गापुर रेफर कर दिया. फिलहाल उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही हैं.

तीसरी बार हुआ जानलेवा हमला
हैरानी की बात यह है कि अरुण सिंह पर यह तीसरा जानलेवा हमला हैं. इससे पहले भी दो बार उन पर हमला हो चुका है, जिनमें एक बार उन्हें गोली भी लगी थी. लगातार एक ही व्यक्ति को निशाना बनाए जाने से मामला आपसी रंजिश या किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके. पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही हैं.

यह भी पढ़े: चतरा के सिमरिया में हुए एयर एंबुलेंस विमान हादसे में सिमडेगा के युवक ध्रुव की मौत
 
संबंधित सामग्री

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

तीसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.