स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने CM हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात, जनह...

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने CM हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात, जनहित के मुद्दों और विकास को लेकर हुई चर्चा

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने cm हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात जनहित के मुद्दों और विकास को लेकर हुई चर्चा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर डॉ. अंसारी ने इस भेंट को औपचारिक न बताते हुए इसे छोटे भाई द्वारा अपने बड़े भाई से की गई भावनात्मक और आत्मीय मुलाकात बताया. मुलाकात के दौरान राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में चल रही योजनाओं, जनकल्याणकारी पहलों एवं भविष्य की रणनीतियों पर सार्थक चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने राज्य के समग्र विकास, स्वास्थ्य सेवाओं की सुदृढ़ता तथा आम जनता तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई.



इस संबंध में डॉ. इरफान अंसारी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ लोग अफवाहें फैलाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि उनकी विचारधारा और लक्ष्य पूरी तरह एक हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी और हेमंत सोरेन दोनों ही जनहित, न्याय एवं विकास के पथ पर अग्रसर नेता हैं, जो एक-दूसरे के पूरक हैं और देश एवं प्रदेश को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. डॉ. अंसारी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह केंद्रित है और किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों से प्रभावित हुए बिना विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया जाएगा.

ये भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव: JMM दोनों सीटों पर उतार सकता है उम्मीदवार, विनोद पांडेय ने दिए संकेत

 

संबंधित सामग्री

विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने DC से की मुलाकात, जानें क्या कहा

झारखंड

विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने DC से की मुलाकात, जानें क्या कहा

भरनो में विशेष गुरुगोष्ठी आयोजित, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हुई विस्तृत चर्चा

झारखंड

भरनो में विशेष गुरुगोष्ठी आयोजित, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हुई विस्तृत चर्चा

झारखंड हाईकोर्ट ने PESA नियमावली मामले में राज्य सरकार से मांगा जवाब

झारखंड

झारखंड हाईकोर्ट ने PESA नियमावली मामले में राज्य सरकार से मांगा जवाब

भाटिन गांव में मुक्तिधाम फाउंडेशन ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी स्वरोजगार

झारखंड

भाटिन गांव में मुक्तिधाम फाउंडेशन ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी स्वरोजगार

प्रकृति और आस्था का संगम, विद्या का मंदिर मे दिखा

झारखंड

प्रकृति और आस्था का संगम, विद्या का मंदिर मे दिखा 'विघ्नहर्ता' का स्वरूप