सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भरनो में स्वास्थ्य जांच और HPV टीकाकरण परामर्श सत्र का सफल आयोजन

छात्राओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर जोर

By : News11 Bharat
सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भरनो में स्वास्थ्य जांच और HPV टीकाकरण परामर्श सत्र का सफल आयोजन

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत.

भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड स्थित सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भरनो में मंगलवार को छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं जागरूकता को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल के तहत स्वास्थ्य जाँच शिविर एवं HPV टीकाकरण परामर्श सत्र का आयोजन किया गया.यह कार्यक्रम विशेष रूप से 14–15 वर्ष की बालिकाओं को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया,जिसमें छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों की भी सक्रिय भागीदारी रही.कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में छात्राओं का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें उनकी शारीरिक स्थिति,पोषण स्तर एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं की जांच की गई. इसके साथ ही अभिभावकों के लिए HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण को लेकर विस्तृत परामर्श सत्र आयोजित किया गया.

चिकित्सकों ने उपस्थित अभिभावकों और छात्राओं को HPV संक्रमण,उससे होने वाले संभावित खतरे,विशेषकर सर्वाइकल कैंसर तथा समय पर टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह टीका बालिकाओं को भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाने में अत्यंत कारगर है.साथ ही अभिभावकों के मन में उठ रहे विभिन्न सवालों का संतोषजनक जवाब देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया गया.इस अवसर पर अभिभावकों से HPV टीकाकरण हेतु सहमति पत्र भी प्राप्त किए गए,जिससे आगामी टीकाकरण प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके.

शिविर का सफल संचालन डॉ. जाहिद अख्तर अंसारी,बीपीएम रवींद्र कुमार एवं भरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की पूरी टीम द्वारा किया गया.टीम ने न केवल स्वास्थ्य जांच की बल्कि लोगों को जागरूक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए.विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार राय ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं.विद्यालय हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है.” उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए अभिभावकों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्रति आभार भी व्यक्त किया.कार्यक्रम ने न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि टीकाकरण के प्रति सकारात्मक संदेश भी दिया.इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: आपूर्ति विभाग की योजनाओं की पलामू उपायुक्त ने की समीक्षा, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

संबंधित सामग्री

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया