रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत
हाटगम्हरिया/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी सालकु हेम्ब्रम के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे बीडीओ ने सोमवार एवं मंगलवार कि रात को अंतिम सांस ली. उनके निधन से प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में गहरा दुःख है.
मिलनसार स्वभाव के लिए थे लोकप्रिय
सालकु हेम्ब्रम अपने मिलनसार और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते थे. प्रखंड में पदस्थापना के दौरान उन्होंने आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी. मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन योजना समेत विभिन्न विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में उनकी अहम भूमिका रही. कर्मचारी हों या ग्रामीण सभी से उनका व्यवहार आत्मीय रहता था.
पिछले कुछ दिनों से चल रहे थे बीमार
जानकारी के अनुसार सालकु हेम्ब्रम पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और उनका इलाज चल रहा था. सोमवार को मंगलवार सुबह लगभग 3 बजे इलाज के दौरान जमशेदपुर में उनका निधन हो गया. निधन की सूचना मिलते ही प्रखंड मुख्यालय में शोक का माहौल बन गया.
प्रखंड कार्यालय में शोक
बीडीओ के निधन पर हाटगम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में शोक का लहर दौड़ गई हैं. अधिकारियों व कर्मचारियों ,जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भी उनके निधन पर गहरा दु:ख जताया है.जिला प्रशासन ने भी सालकु हेम्ब्रम के निधन पर शोक व्यक्त किया है. अधिकारियों ने कहा कि वे एक कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील पदाधिकारी थे. उनका जाना प्रशासनिक सेवा के लिए बड़ी क्षति है.
यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार का कहर: सड़क पर जा रहे तीन मजदूरों को रौंदा, दो की मौके पर मौत