घाघरा के बेलागाड़ा में ओलावृष्टि ने मचाया कहर, 17 एकड़ में लगी फसल बर्बाद, लाखों की बर्बादी, कर्ज में डूबे किसान

By : News11 Bharat
घाघरा के बेलागाड़ा में ओलावृष्टि ने मचाया कहर, 17 एकड़ में लगी फसल बर्बाद, लाखों की बर्बादी, कर्ज में डूबे किसान

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  घाघरा थाना क्षेत्र के बेलागाड़ा गांव में बीती रात आसमान से गिरे ओलों ने सिर्फ फसलें नहीं तोड़ीं, बल्कि किसानों के सपनों को भी चकनाचूर कर दिया। 17 एकड़ में फैली तरबूज, खरबूज और खीरे की लहलहाती फसलें कुछ ही मिनटों में तबाही के मंजर में बदल गईं। लेकिन बड़ा सवाल यह है हर साल आपदा के बाद भी क्यों नहीं जागता प्रशासन 

ओलों की मार या सिस्टम की हार

  • रात के अंधेरे में आई इस तबाही ने गांव को हिला दिया। सुबह जब किसान खेत पहुंचे, तो वहां मौत जैसी खामोशी थी चारों तरफ बर्बादी, ओलों की सफेद चादर और जमीन पर बिखरी टूटी फसलें।
  • क्या मौसम की मार से ज्यादा खतरनाक प्रशासन की बेरुखी नहीं
  • कर्ज लेकर बोए थे सपने अब क्या बेचें पीड़ित किसान जयहिंद बाड़ा 
  • किसान जय हिंद बाड़ा की आंखों में आंसू और आवाज में दर्द साफ झलकता है।
  • 15 एकड़ में खेती की थी, 20 मजदूर के परिवार इसी पर निर्भर थे। कर्ज लेकर बीज डाले थे अब सब खत्म हो गया। यह सिर्फ एक किसान की कहानी नहीं, बल्कि पूरे बेलागाड़ा की हकीकत है।

लाखों का नुकसान

  • फसल बर्बाद, आमदनी शून्य और सिर पर कर्ज किसान अब दोहरी मार झेल रहे हैं। हर साल प्राकृतिक आपदा आती है, लेकिन क्या प्रशासन ने कभी पहले से कोई ठोस इंतजाम किया? फसल बीमा योजना का लाभ क्यों नहीं पहुंचता गांव तक
  • क्या राहत सिर्फ कागजों में ही सीमित है
  • उबाल पर किसान 
  • गांव में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। युवा और किसान अब चुप बैठने के मूड में नहीं हैं। साफ चेतावनी दी गई है
  •  आपदा के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम
  • क्या किसानों की मेहनत की कोई कीमत नहीं?
  • मुआवजा योजना जमीन पर कब उतरेगी?
  • अब नजर प्रशासन पर क्या मिलेगा इंसाफ
  •  या फिर यह मामला भी फाइलों में दफन हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: मुर्गीडीह के पास अवैध छरी लदा ट्रैक्टर जब्त, अंचलाधिकारी की कार्रवाई से मचा हड़कंप

संबंधित सामग्री

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया