प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
लातेहार/डेस्क: दुर्गा पूजा नवरात्र की सप्तमी तिथि पर ग्राम कुटमू में मिडिल स्कूल के पास तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ धूमधाम से किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि युथ कांग्रेस स्टेट कोऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रेम कुमार सिंह उर्फ पिंटू, मुखिया मंजू देवी, ईको विकास समिति के अध्यक्ष शाजिद अंसारी, ग्राम प्रधान रामचलितर सिंह, पूजा समिति के अध्यक्ष विजय सिंह, पूर्व मुखिया संजय सिंह तथा पूर्व उपमुखिया जयप्रकाश कुमार रजक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.
उद्घाटन समारोह में पूजा समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का फूल-माला और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया.इस दौरान पूरा माहौल उत्सवमय हो गया और उपस्थित ग्रामीणों ने जोरदार तालियों से स्वागत किया.
मौके पर संबोधित करते हुए युथ कांग्रेस स्टेट कोऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह ने सभी ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को दुर्गा पूजा नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की उपासना से समाज में शक्ति, समृद्धि और एकता का संदेश मिलता है.उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने वाला बताया.
कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा देवी गीत, नृत्य और नाट्य मंचन प्रस्तुत किए गए, जिसे देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित थे.पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल का दृश्य देखने को मिला.
इस अवसर पर कुलेश्वर प्रसाद सिंह, सुजीत कुमार गुप्ता, लक्ष्मण सिंह, बिरेंद्र पासवान, उमेश कुमार रजक, संभू सिंह, प्रमोद कुमार रजक, सिद्धेश्वर पासवान, विनोद पासवान समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे.
यह भी पढ़े: ₹51 लाख के नोटों से हुआ माता रानी का अद्भुत श्रृंगार, उदयपुर में उमड़ी भक्तों की भीड़