बरवाडीह रेलवे क्लब परिसर में डांडिया उत्सव का भव्य आयोजन, पारंपरिक रंगों में सजी महिलाओं व युवतियों ने बांधा समां

By : Admin
बरवाडीह रेलवे क्लब परिसर में डांडिया उत्सव का भव्य आयोजन, पारंपरिक रंगों में सजी महिलाओं व युवतियों ने बांधा समां

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत 
लातेहार/डेस्क:
शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर प्रखंड मुख्यालय स्थित रेलवे क्लब परिसर में पूजा समिति की ओर से भव्य डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से स्थानीय जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, यूथ कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक विजय बहादुर सिंह, सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता विकास शुक्ला, स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार द्विवेदी, महिला समिति की अध्यक्ष रेखा पाठक सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने किया.इस दौरान अतिथियों का सम्मान समिति की ओर से अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया.

कार्यक्रम शुरू होते ही महिलाओं और युवतियों का उत्साह चरम पर पहुंच गया.रंग-बिरंगी पोशाक और पारंपरिक वेशभूषा में सजी प्रतिभागियों ने फिल्मी और भक्ति गीतों की धुन पर घंटों तक डांडिया की शानदार प्रस्तुतियां दीं.ढोल-नगाड़ों और संगीत की थाप पर झूमते कदमों ने पूरे माहौल को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया.

रेलवे क्लब परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग जुटे.सभी ने उत्सव का भरपूर आनंद लिया और महिला समिति की इस पहल की सराहना की.
नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित यह डांडिया उत्सव जहां मनोरंजन का माध्यम रहा, वहीं इसने सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत करने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश भी दिया. 

यह भी पढ़े: कुटमू में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ, युथ कांग्रेस स्टेट कोऑर्डिनेटर विजय सिंह ने किया उद्घाटन

संबंधित सामग्री

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह