दबंगई!

चौपारण प्रखंड के करमा गांव में भूदान की जमीन पर कब्जे के आरोप में प्रखंड-अंचल परिसर का घेराव

पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे, जमकर की नारेबाजी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चौपारण प्रखंड के करमा गांव में भूदान की जमीन पर कब्जे के आरोप में प्रखंड-अंचल परिसर का घेराव

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत

बरही/डेस्क: चौपारण प्रखंड के करमा गांव में भूदान यज्ञ समिति से मिली जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने के आरोप को लेकर मंगलवार को सियासत गरमा गई. पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने चौपारण प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया.

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने "राजदेव यादव गरीबों का शोषण करना बंद करो" और "सांसद-विधायक के संरक्षण में जमीन हड़पना बंद करो" जैसे नारे लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई.

प्रदर्शन के बाद पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी संजय यादव को एक ज्ञापन सौंपा.

क्या है पूरा मामला?

ज्ञापन देने वाले करमा गांव निवासी संतोष भुईयाँ ने बताया कि उनके दादा स्व. काली भुईयाँ को वर्ष 1955 में भूदान यज्ञ समिति, हजारीबाग द्वारा मौजा करमा, थाना नंबर 51, खाता नंबर 59, प्लॉट नंबर 12 में तीन एकड़ भूमि दी गई थी. जिसकी चौहद्दी उत्तर में बिनोवा जी टांड़, दक्षिण में गन्दौरी भुईयाँ, पूरब में रास्ता और पश्चिम में जंगल-झाड़ी है.

संतोष भुईयाँ का आरोप है कि उनके दादा और पिता चेतलाल भुईयाँ की कम उम्र में मृत्यु हो जाने के बाद वह नाबालिग थे. इसी का फायदा उठाकर गांव के ही राजदेव यादव, शिबा यादव, खेलावन यादव, बाजो यादव, शशि यादव, अभिजीत कुमार यादव उर्फ ललू यादव तथा महेंद्र यादव ने उक्त भूदान की जमीन पर मकान बनाकर कब्जा कर लिया. विरोध करने पर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है.

पीड़ित ने खुद को अनुसूचित जाति के गरीब परिवार से बताते हुए उपायुक्त हजारीबाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर भूदान की जमीन को कब्जा मुक्त कराकर दखल दिलाने की मांग की है.

वहीं इस मामले को लेकर बरही विधानसभा की राजनीति तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि जिन पर कब्जे का आरोप लग रहा है, उनमें शामिल राजदेव यादव वर्तमान विधायक के प्रतिनिधि हैं, जो अक्सर पूर्व विधायक के विरोध में प्रेस वार्ता करते रहे हैं. इस कारण इस जमीन विवाद ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है.

फिलहाल अंचलाधिकारी ने ग्रामीणों को जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

यह भी पढ़ें: 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी पात्र विद्यार्थियों का Form-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने पर विशेष जोर

संबंधित सामग्री

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम