पंकज कुमार/न्यूज11 भारत
घाघरा/डेस्क: घाघरा दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुमला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना गेट के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने दो पहिया वाहनों की सघन जांच की तथा कागजात हेलमेट की जांच की. जांच के क्रम में पुलिस द्वारा वाहनों को रोक कर पूछताछ की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों का आवश्यक हेदायत की गई. एएसआई गणेश ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी प्रकार का प्रिया घटना रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अर्लट मोड पर है. एवं सभी दुपहिया वाहनों के चालक को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सभी दो पहिया वाहन बिना हेलमेट पहने हुए वाहन न चलाए पकड़े जाने पर जुर्माना के साथ-साथ कार्रवाई भी की जाएगी.
यह भी पढ़ें: 'त्योहारों में स्वदेशी अपनाएं', मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' कार्यक्रम पीएम मोदी का आह्वान
https://www.news11bharat.com/jharkhand/adopt-swadeshi-during-festivals-pm-modi-calls-on-the-monthly-program-mann-ki/48454