गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा ने गढ़वा-लातेहार सीमा पर स्थित मंडल डैम पुनर्वास कार्यों...

मंडल डैम पुनर्वास

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा ने गढ़वा-लातेहार सीमा पर स्थित मंडल डैम पुनर्वास कार्यों को लेकर की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

सभी विभागों को डीपीआर का पुनः परीक्षण कर शीघ्र विभागीय स्तर पर भेजने का दिया निर्देश

गढ़वा dc पशुपतिनाथ मिश्रा ने गढ़वा-लातेहार सीमा पर स्थित मंडल डैम पुनर्वास कार्यों को लेकर की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

अरुण कुमार यादव/न्यूज़11 भारत 
गढ़वा/डेस्क:
गढ़वा उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में शहीद नीलांबर-पीतांबर उत्तर कोयल परियोजना (मंडल डैम) के तहत प्रस्तावित पुनर्वास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव एवं विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में मंडल डैम परियोजना से विस्थापित होने वाले परिवारों के लिए प्रस्तावित पुनर्वास स्थलों (रंका अंचल के विश्रामपुर तथा रमकंडा अंचल के बलीगढ़) पर उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव एवं डीपीआर पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई.

समीक्षा के दौरान लघु सिंचाई प्रमंडल द्वारा सिंचाई व्यवस्था,चेक डैम एवं तालाब निर्माण, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गढ़वा-1 द्वारा विद्युत अधोसंरचना, भवन निर्माण विभाग द्वारा स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं शहीद नीलांबर-पीतांबर पार्क निर्माण, ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा सड़क निर्माण, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल द्वारा पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, शिक्षा विभाग द्वारा उच्च विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय की स्थापना, पंचायती राज विभाग द्वारा सभा भवन, बाजार शेड एवं हाट-बाजार निर्माण, कल्याण विभाग द्वारा धूमकुड़िया भवन, कब्रिस्तान की घेराबंदी, सरना, मसना एवं हड़गड़ी स्थलों की घेराबंदी, पूजा स्थल तथा श्मशान घाट निर्माण एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण से संबंधित प्रस्तावों एवं डीपीआर की बिंदुवार समीक्षा की गई. 

बैठक के दौरान उपायुक्त श्री मिश्रा ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने प्रस्ताव एवं डीपीआर का पुनः सूक्ष्मता से परीक्षण कर आवश्यक संशोधन एवं परिमार्जन के उपरांत यथाशीघ्र अपने विभाग को प्रेषित करें. उन्होंने कहा कि विस्थापित परिवारों को पुनर्वास स्थलों पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि पुनर्वास स्थलों पर विकास कार्यों का निष्पादन जल्द से जल्द प्रारंभ किया जा सके. बैठक में अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, कार्यपालक अभियंता (भवन निर्माण विभाग) प्रेम लाल सिंह, कार्यपालक अभियंता (पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल), जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

संबंधित सामग्री

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

झारखंड

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

झारखंड

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

झारखंड

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

झारखंड

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई.

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

झारखंड

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.