पुलिस की सफलता

पदमा में गैरेज से हुई चोरी का हुआ खुलासा, एक गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही व पुलिस निरीक्षक बरही अंचल के निर्देश पर टीम गठित की गई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पदमा में गैरेज से हुई चोरी का हुआ खुलासा, एक गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत
 
बरही/डेस्क:
पदमा ओपी क्षेत्र में सुबोध लाइन होटल के सामने स्थित मेराज अंसारी के गैरेज दुकान से हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है और चोरी गए सामानों को बरामद कर लिया है.

दिनांक 04/10/2026 को मेराज अंसारी ने आवेदन देकर बताया था कि 02 अक्टूबर की रात उनके गैरेज से 05 जैक और नट-बोल्ट खोलने वाली 01 प्रेशर मशीन की चोरी हो गई है. आवेदन के आधार पर पदमा ओपी कांड सं0 350/2026 धारा 331(4)/305(आ)/3(5) भा.न्या.सं. के तहत आर्यन राज उर्फ आर्यन कुमार मेहता, पिता अशोक कुमार मेहता, साकिन सूजी के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया.

पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही एवं पुलिस निरीक्षक बरही अंचल के निर्देश पर ओपी प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई. टीम में पुअनि राजेश कुमार हाजरा, पुअनि संदीप कुमार, सअनि रामू महतो और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

पुलिस ने अभियुक्त आर्यन राज उर्फ आर्यन कुमार मेहता (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर उसके घर से 03 जैक और 01 प्रेशर मशीन बरामद की. वहीं अभियुक्त विक्रम कुमार मेहता के घर से 02 जैक, पूर्व में चुराई गई एक स्कूटी (रजि. नं. JH13J-6674) और घटना में प्रयुक्त ग्लैमर मोटरसाइकिल (रजि. नं. JH02AZ-4338) बरामद की गई.

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके विरुद्ध सदर हजारीबाग थाना कांड संख्या 372/2024 दर्ज है. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: ओबीसी आरक्षण मुद्दे पर 6 अक्टूबर को भरनो बंद व चक्का जाम, केंद्रीय पिछड़ी जाति संघर्ष समिति की बैठक में लिया गया निर्णय

संबंधित सामग्री

काली कंबल वाले बाबा के शिविर में दिखाने आया युवक लापता, परिजनों ने थाने में दी सूचना

काली कंबल वाले बाबा के शिविर में दिखाने आया युवक लापता, परिजनों ने थाने में दी सूचना

वही प्रशासन ने भी लोगों से अपील किया की- युवक कहीं भी दिखे तो स्थानीय पुलिस स्टेशन या हुसैनाबाद थाना पुलिस को तुरंत सूचना दें

विधायक सविता महतो ने 3.5 करोड़ की लागत से चार प्रयोगशाला भवनों और 16 अतिरिक्त वर्ग कक्ष भवन का किया शिलान्यास

विधायक सविता महतो ने 3.5 करोड़ की लागत से चार प्रयोगशाला भवनों और 16 अतिरिक्त वर्ग कक्ष भवन का किया शिलान्यास

क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से इन भवनों का निर्माण कराया जा रहा - विधायक

रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, ADG सह IG मनोज कौशिक ने किया निरीक्षण

रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, ADG सह IG मनोज कौशिक ने किया निरीक्षण

स्टेडियम की सुरक्षा, प्रवेश-निकास और पार्किंग व्यवस्था की हुई समीक्षा

डंडे के खौफ से एकलव्य विद्यालय मंगरा में बाउंड्री फांद कर भागे पांच छात्र,  प्रधानाध्यापक पर मारपीट का गंभीर आरोप

डंडे के खौफ से एकलव्य विद्यालय मंगरा में बाउंड्री फांद कर भागे पांच छात्र, प्रधानाध्यापक पर मारपीट का गंभीर आरोप

प्रखंड कार्यालय पहुंचकर लगाई फरियाद, बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज, जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर और सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी को सुनाई आपबीती