भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: गांडेय विधानसभा क्षेत्र की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने बुधवार को गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत के जोराआम गांव में एनआरईपी गिरिडीह के तहत 49 लाख की लागत से बने शहीद बसंत पाठक स्मृति उधान योजना का उदघाटन विधिवत तरीके से फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया . इसके अलावा विधायक ने फुलजोरी ग्राम पहरीडीह स्थित ईदगाह पहाड़ी का आवश्यक पर्यटकीय विकास कार्य का उदघाटन सहित मेदनी सारे पंचायत में वन एवं पर्यावरण विभाग के द्धारा लगभग 4 करोड़ की लागत से बने धनवन्तरि होडोपैथी ईको पार्क का उदघाटन किया .
शहीद बसंत पाठक स्मृति उधान में विधायक ने शहीद बसंत पाठक के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी.
ईको पार्क में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि अधिकतर पार्क का उपयोग हमलोग शाम को टहलने बच्चों को झूला - झूलने मनोरंजन के लिए करते हैं . मगर ईको पार्क हमें यह एहसास दिलाता है कि पीपी हेम्ब्रम जैसे विभूति इस क्षेत्र में पैदा हुए थे . यह हमलोगों का सोभाग्य है कि ईको पार्क गांडेय में खुला है . विधायक ने कहा कि स्वर्गीय शिबू सोरेन हमारे पिता है और यह हमारे लिए यह सोभाग्य कि शिबू सोरेन की कर्मभूमि हमारी कर्मभूमि बनी है . विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि जब दिशोम गुरु जब अस्वस्थ्य चल रहे थे उस समय पीपी हेम्ब्रम मोरहाबादी स्थित आवास मिलने पहुंचे थे . दोनों एक दूसरे को देखकर भावुक हो गए थे.
उसी समय मुझे होडोपैथी पद्धति की जानकारी मिली थी . होडोपैथी वह पद्धति है जिससे हमारे आदिवासी समाज के सदस्य अपना इलाज किया करते थे . विधायक ने होडोपैथी के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया . विधायक ने कहा कि नई पद्धति बहुत अच्छी है हमलोगों को नई पद्धति अपनाना चाहिए परंतु हमलोग पुराने पद्धति को नहीं छोड़ सकते हैं.
औषधीय पौधों में वह गुण है जिसका उपयोग हमलोग जड़ से लेकर फल तक अनेक बीमारियों में कर सकते हैं.
विधायक ने कहा कि प्राकृतिक हमारे साथ कभी धोखा नहीं करती है जबकि हम प्रकृति के साथ धोखा करते हैं . जब तक संसार में प्राकृतिक वस्तुएं रहेगी तब तक मानव जीवन रहेगा . इसलिए हम सभी को प्राकृतिक वस्तुओं का संरक्षण करना होगा . विधायक ने कहा कि हमलोग मिलकर इस ईको पार्क के विकास के लिए काम करेंगे ताकि होड़ोपैथी पद्धति का विकास झारखंड ही नहीं जबकि पूरे भारत में होगा.
कार्यक्रम में होड़ोपैथी दर्पण नामक पुस्तक का विमोचन विधायक के द्धारा किया गया . कार्यक्रम में महुआ संग्रह करने वाली दो महिलाओं को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया. वहीं वन रक्षा समिति के सदस्यों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
पहरीडीह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि उक्त पार्क बनने से ग्रामीण ईद सहित अन्य पर्व - त्योहार में अच्छी तरीके से नमाज अदा कर पाएंगे . विधायक ने कहा कि इस क्षेत्र के बच्चे अपना व्यक्तित्व का विकास करें.
मौके पर गिरिडीह उपायुक्त राम निवास यादव , पुलिस अधीक्षक , डाक्टर विमल कुमार , उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी , पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी , पश्चिमी वन प्रमंडल पदाधिकारी अंकित कुमार सिंह , वन क्षेत्र पदाधिकारी एसके रवि , सुरेश रंजक झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह , भैरव प्रसाद वर्मा , प्रमुख राजकुमार पाठक, अरुण पाठक , राजकुमार पाठक, बेगाबाद प्रमुख मीना देवी, उप मेयर, सुमित कुमार , गांडेय मुखिया अमृत लाल पाठक, मेदनी सारे मुखिया दशरथ किस्कू , मो सुलेमान , झामुमो प्रखंड अध्यक्ष चांदमल मरांडी सचिव मो शब्बीर, सहित झामुमो जिला कमिटि और प्रखंड कमिटि के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे .
यह भी पढ़ें: गढ़वा में 22 वर्षीय छात्रा से पिस्तौल की नोंक पर दुष्कर्म, फिर शादी का ढोंग रचाकर सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस