नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू

बोकारो में 4 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू, दलाल गिरफ्तार; 2 बच्चे परिजनों को सौंपे गए

चारों बच्चों को एक दलाल केरल में काम दिलाने के नाम पर ले जा रहा था.

By : Dipali Kumari
बोकारो में 4 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू, दलाल गिरफ्तार; 2 बच्चे परिजनों को सौंपे गए

न्यूज़11 भारत 
पाकुड़/डेस्क:
बोकारो से रेस्क्यू किए गए पाकुड़ जिले के चार नाबालिग बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष लाया गया. दस्तावेजों के सत्यापन के बाद दो बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया, जबकि दो बच्चों के जरूरी कागजात अधूरे होने के कारण उन्हें फिलहाल परिजनों को नहीं सौंपा गया.

बाल कल्याण समिति के सदस्य विनोद प्रमाणिक ने बताया कि चारों बच्चों को एक दलाल केरल में काम दिलाने के नाम पर ले जा रहा था. बोकारो में इसकी जानकारी मिलने पर बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया और दलाल को भी पकड़ा गया.
बोकारो बाल कल्याण समिति की कार्रवाई के बाद बच्चों को पाकुड़ बाल कल्याण समिति को सौंपा गया. यहां दस्तावेजों की जांच के बाद दो बच्चों को उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया. बाकी दो बच्चों के कागजात पूरे होने और सत्यापन के बाद ही उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा. इस दौरान बाल कल्याण समिति की सदस्य रंजन श्रीवास्तव और सलमा मौजूद रहीं.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: LIC बिल्डिंग में देर रात लगी भीषण आग, करोड़ों रुपये का नुकसान;  कंप्यूटर-लैपटॉप सब जलकर खाक 

संबंधित सामग्री

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए - प्रतुल शाहदेव

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए - प्रतुल शाहदेव

रांची के हरमू में राष्ट्रनायक की प्रतिमा पर कालिख पोतना विकृत मानसिकता और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश

एशियन गेम्स में भारत की झोली में आए और 7 मेडल, भारत के पदकों की संख्या हुई 37

एशियन गेम्स में भारत की झोली में आए और 7 मेडल, भारत के पदकों की संख्या हुई 37

भारत के सरवेश कुशारे ने पुरुषों की ऊंची कूद में रजत पदक हासिल किया

रांची के एचबी रोड में दिखा स्नैचरों का दुस्साहस, सरेशाम बुजुर्ग महिला से बाइक सवार स्नैचरों ने की स्नैचिंग

रांची के एचबी रोड में दिखा स्नैचरों का दुस्साहस, सरेशाम बुजुर्ग महिला से बाइक सवार स्नैचरों ने की स्नैचिंग

स्नैचिंग के दरम्यान महिला सड़क पर गिरकर हुई घायल,सीसीटीवी में कैद हुई स्नैचिंग की घटना <br/>

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

चुनाव आयोग में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सामने आये कथित मतभेद के बाद पूरे देश में विपक्ष हुआ है उग्र