लेस्लीगंज में मनाई गई पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की 80वीं जयंती

श्रद्धांजलि

लेस्लीगंज में मनाई गई पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की 80वीं जयंती

समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के मसीहा थे पासवान - संदीप पासवान

लेस्लीगंज में मनाई गई पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की 80वीं जयंती

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:   पलामू जिले के नीलांबर पितांबरपुर स्थित   बाबा चौहरमल पार्क में वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति के तत्वावधान में भारत के महान जननेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सामाजिक न्याय के प्रखर प्रहरी, पद्मभूषण दिवंगत रामविलास पासवान की 80वीं जयंती भव्य रूप से मनाई गई. कार्यक्रम में उपस्थित समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उन्हें शत-शत नमन किया.

जयंती समारोह को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष संदीप पासवान ने कहा कि स्व. रामविलास पासवान जी ने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, दलितों, पिछड़ों, वंचितों, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा व उनके सम्मान के लिए समर्पित कर दिया. वे लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और संवैधानिक आदर्शों के सशक्त समर्थक थे. उनकी सादगी, संघर्षशील व्यक्तित्व और दूरदर्शी नेतृत्व ने उन्हें देश के सबसे सम्मानित नेताओं में स्थापित किया.

"राजनीति केवल सत्ता पाने का माध्यम नहीं, बल्कि कमजोरों की सेवा का संकल्प है"  

वही अन्य वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए कहा कि उनका विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा. उपस्थित सभी लोगों ने उनके बताए हुए मार्ग पर चलने और समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया.

इस पावन अवसर पर पासवान समाज के लोग काफी संख्या में उपस्थित थे. इनमें मुख्य रूप से वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू जिला कमिटी के संरक्षक तारकेश्वर पासवान, जिला अध्यक्ष संदीप पासवान, जिला महासचिव संजय पासवान, जिला उपाध्यक्ष ललन पासवान, बिनय पासवान, मिथलेश पासवान व रघुनाथ पासवान, कार्यालय सचिव राजनारायण पासवान, जिला प्रवक्ता बिनय मांझी, जिला युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजीव कुमार पासवान उर्फ बंटु पासवान, निलांबर पितांबर पुर प्रखण्ड कमिटी के अध्यक्ष अजय पासवान, प्रखण्ड महासचिव सुनील पासवान, प्रखण्ड उपाध्यक्ष सतेन्द्र पासवान, छोटु पासवान, धर्मेन्द्र पासवान और रोहित रंजन सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: पाकुड़ के लड्डू बाबू आम बागान में राष्ट्रीय जनता दल का 30वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

संबंधित सामग्री

9 जुलाई तक बारिश और आकाशीय घटनाओं का येलो अलर्ट जारी, लगातार बारिश से झारखंड का मौसम हुआ सुहाना

झारखंड

9 जुलाई तक बारिश और आकाशीय घटनाओं का येलो अलर्ट जारी, लगातार बारिश से झारखंड का मौसम हुआ सुहाना

जुलाई महीने में राज्य में 45 मिमी कम हुई है बारिश

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर द्वारा छात्र सम्मेलन का आयोजन

झारखंड

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर द्वारा छात्र सम्मेलन का आयोजन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा, रांची महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह के नेतृत्व में छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया.

झारखंड पुलिस के आला अधिकारियों ने किया जगन्नाथ मंदिर मेला परिसर का निरीक्षण

झारखंड

झारखंड पुलिस के आला अधिकारियों ने किया जगन्नाथ मंदिर मेला परिसर का निरीक्षण

आज झारखंड पुलिस द्वारा समीक्षा बैठक का आयोजन जगन्नाथ मंदिर के नीलाद्री भवन में किया गया.

रिम्स पार्ट-2 से पहले रिम्स पार्ट-1 को सुधारें स्वास्थ्य मंत्री : राफिया नाज

झारखंड

रिम्स पार्ट-2 से पहले रिम्स पार्ट-1 को सुधारें स्वास्थ्य मंत्री : राफिया नाज

स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी के बयान पर राफिया नाज़ का पलटवार, कहा— जब अस्पतालों में लोग इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हों, तब रिम्स पार्ट-2 केवल एक छलावा है

कांके में अवैध नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़, एक महिला गिरफ्तार

झारखंड

कांके में अवैध नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़, एक महिला गिरफ्तार

कांके थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़ किया है.