न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने All India Bar Examination (AIBE) की परीक्षा पास कर ली है. परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अब वह राजनीति के साथ-साथ न्यायालय के गलियारों में भी कदम बढ़ाने की तैयारी में हैं. अम्बा प्रसाद ने सोशल मीडिया पर अपने समर्थकों और शुभचिंतकों के साथ यह खुशखबरी साझा की.
अम्बा प्रसाद ने कहा कि राजनीति के गलियारों के साथ-साथ अब न्यायालय के गलियारों में भी उन्होंने कदम बढ़ा दिया है. उन्होंने कहा कि उन्हें विधायिका का अनुभव रहा है और कार्यपालिका की कार्यशैली को भी करीब से समझने का अवसर मिला है. अब विधायिका और कार्यपालिका के बीच की कश्मकश में फंसी जनता के लिए वह कानूनी लड़ाई लड़ेंगी.
उन्होंने कहा कि जनता पर किए गए अन्याय और प्रताड़ना के खिलाफ वह पहले भी आवाज उठाती रही हैं और अब जरूरत पड़ने पर कानूनी तौर पर भी जनता की लड़ाई लड़ेंगी.
इसे भी पढ़ें: भारत के खाते में आया एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत-सुरुचि का कमाल