परामर्श यात्रा

पंचायत परामर्श यात्रा के तहत चैनपुर की पांच पंचायतों में पहुंचे पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, ग्रामीणों ने समस्याओं से करा

ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं, सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई एवं रोजगार जैसी मूलभूत समस्याओं पर अपनी बात रखी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पंचायत परामर्श यात्रा के तहत चैनपुर की पांच पंचायतों में पहुंचे पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, ग्रामीणों ने समस्याओं से करा

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पंचायत परामर्श यात्रा के क्रम में आज चैनपुर प्रखंड की बोड़ी, करसो, सलतुआ, सेमरा एवं नेउरा पंचायतों का भ्रमण किया गया. इस दौरान पूर्व मंत्री  सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं एवं क्षेत्र की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली.

ग्रामीणों ने मुख्य रूप से अंचल, थाना एवं प्रखंड कार्यालय से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। वहीं थाना स्तर पर आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, पुलिस की कार्यप्रणाली एवं सुरक्षा से जुड़े विषयों को भी सामने रखा.

प्रखंड स्तर पर ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं का लाभ, सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई एवं रोजगार जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी. ग्रामीणों ने कहा कि कई मामलों में उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं.

के०एन० त्रिपाठी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि पंचायत परामर्श यात्रा का उद्देश्य केवल गांवों का भ्रमण करना नहीं, बल्कि जनता की आवाज को सीधे समझना और उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों एवं सरकार के समक्ष मजबूती से रखना है.

यह भी पढ़ें: गैस सिलेंडर फटने से जीजा-साले की मौके पर मौत, दिल्ली से शव पहुंचते गांव में मचा कोहराम

संबंधित सामग्री

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम