एल. ख्यांग्ते, 8 घंटे की पूछताछ

तीसरी बार CID के सामने पेश हुए पूर्व JPSC चेयरमैन एल. ख्यांग्ते, 8 घंटे की पूछताछ के बाद छोड़ा गया; सोमवार को फिर बुलावा

JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांग्ते शनिवार को लगातार तीसरी बार CID के समक्ष पेश हुए. सीआईडी मुख्यालय में उनसे करीब आठ घंटे तक पूछताछ की गई.

By : Ark Sahuliyar
तीसरी बार CID के सामने पेश हुए पूर्व JPSC चेयरमैन एल. ख्यांग्ते, 8 घंटे की पूछताछ के बाद छोड़ा गया; सोमवार को फिर बुलावा

न्यूज11 भारत 
रांची/डेस्क:
JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांग्ते शनिवार को लगातार तीसरी बार CID के समक्ष पेश हुए. सीआईडी मुख्यालय में उनसे करीब आठ घंटे तक पूछताछ की गई. पूछताछ पूरी होने के बाद देर शाम उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी गई. हालांकि, जांच एजेंसी ने उन्हें सोमवार को दोबारा पूछताछ के लिए तलब किया है और इस संबंध में नया समन भी जारी किया गया है.

पूछताछ के दौरान सीआईडी अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा संचालन और चयन प्रक्रिया से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर एल. ख्यांग्ते से सवाल-जवाब किए. जांच के दौरान दस्तावेजों, डिजिटल साक्ष्यों और गिरफ्तार आरोपियों के बयानों का भी मिलान किया गया. सीआईडी ने रिमांड पर लिए गए आरोपियों और पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांग्ते को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की. एजेंसी का प्रयास है कि विभिन्न बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा जा सके.

इस मामले में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. वहीं, तीन अन्य आरोपियों की रिमांड अवधि अभी शेष है और उनसे पूछताछ जारी रहेगी. जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच को लेकर सीआईडी लगातार कार्रवाई कर रही है. जांच एजेंसी का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत पलामू पुलिस को बड़ी सफलता, ढाई किलो से अधिक अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम