प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड मुख्यालय के लेकोटोली गांव स्थित नवयुग शिक्षा निकेतन स्कूल के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन हर्षोल्लास एवं गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ.कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ. अरुण उरांव,प्रमुख पारस नाथ उरांव,थाना प्रभारी कंचन प्रजापति,स्कूल के डायरेक्टर चंद्रमोहन महतो एवं प्रिंसिपल शांति देवी सहित अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया.इसके पश्चात मां सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया.कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत गुलाब पुष्प,अंगवस्त्र एवं स्वागत गान के साथ किया गया.
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.नृत्य एवं गीत की आकर्षक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया.मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर एवं भूतपूर्व सैनिक चंद्रमोहन महतो ने अतिथियों का परिचय कराते हुए विद्यालय के उद्देश्यों, गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन व्यवस्था,अनुशासन,आधुनिक सुविधाओं एवं नए भवन में स्थानांतरण की जानकारी विस्तार से दी.उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है.
मुख्य अतिथि डॉ. अरुण उरांव ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं है.यदि माता-पिता शिक्षित होंगे तो वे आने वाली पीढ़ी को भी सही दिशा दे सकेंगे.उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ अभिभावकों को भी घर पर बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए. ग्रामीण क्षेत्र में एक भूतपूर्व सैनिक द्वारा शिक्षा का अलख जगाना सराहनीय पहल है.मौके पर प्रमुख पारस नाथ उरांव ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है. उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को नए भवन के उद्घाटन पर बधाई देते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और अभिभावकों का भरोसा और मजबूत होगा.कार्यक्रम में अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार रखते हुए विद्यालय की प्रगति की सराहना की तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
इस अवसर पर थाना प्रभारी कंचन प्रजापति,भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मुख्तार आलम,पड़हा समिति अध्यक्ष लधूवा उरांव,आरके महतो,संतोष कुमार पांडा,हरिशंकर शाही, सुरेश कुमार राय,राजेंद्र यादव,उमेश महतो,कुंवर गोप,सूर्यमोहन उरांव,बंधना कुजूर,गोकुल उरांव,देवकुमार गुप्ता,श्रीकांत केशरी,पीके सिंह,मुरारी केशरी,मुकेश उरांव,जुगल उरांव,नबी फरास,रतन केशरी,नीलम गुप्ता,मीना देवी,बजरंग गुप्ता,बिहारी अग्रवाल, गुलाम अर्जक जाहिद, भूषण केशरी,बुधराम उरांव, सियाराम महतो,गौतम मिश्रा,कृष्णा यादव,बसंत यादव,शनि उरांव,विजय यादव,नवीन यादव,शांति महतो,बिरसा उरांव,मंगल श्री,विकास यादव,अनिल शर्मा,शिव महतो,नीरज कुमार यादव,साबरीन निशा सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग,अभिभावक,शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.समारोह के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया.
यह भी पढ़ें: घाघरा में पुलिस का चला डंडा, बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग वालों की आई शामत