चैनपुर क्षेत्र मे अवैध कीमती लकड़ियों की तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, साल के बोटा लदा ट्रैक्टर जब्त

By : Vaibhaw Vikram
चैनपुर क्षेत्र मे अवैध कीमती लकड़ियों की तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, साल के बोटा लदा ट्रैक्टर जब्त

राजन पाण्डेय/न्यूज11 भारत
चैनपुर/डेस्क:
वन विभाग की टीम ने कुरुमगड़ वन क्षेत्र के अंतर्गत कातिंग पंचायत के ब्रह्मपुर गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध साल की लकड़ियों से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. तस्करों ने वन विभाग की आंखों में धूल झोंकने के लिए कीमती लकड़ियों के ऊपर जलावन की लकड़ी बिछा रखी थी, लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर विभाग ने इसे धर दबोचा.जानकारी के अनुसार, वनपाल को गुप्त सूचना मिली थी कि ब्रह्मपुर क्षेत्र से साल के बेशकीमती बोटा  को ट्रैक्टर में लादकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है. 

सूचना मिलते ही वनपाल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें क्यूआर  टीम और वन विभाग के अन्य कर्मी शामिल थे.वन विभाग की टीम ने जब ब्रह्मपुर की ओर से आ रहे संदिग्ध ट्रैक्टर को रोका और तलाशी ली, तो दंग रह गए. ट्रैक्टर के डाले में नीचे साल के मोटे-मोटे बोटा लोड थे, जिन्हें छिपाने के लिए ऊपर से जलावन की सूखी लकड़ियों की एक परत बिछाई गई थी. पकड़े गए ट्रैक्टर पर कोई रजिस्ट्रेशन नंबर भी अंकित नहीं था, जो इसे अवैध कार्यों में इस्तेमाल किए जाने की पुष्टि करता है.

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि टीम को देखते ही चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. फिलहाल ट्रैक्टर और उस पर लदी लकड़ी को कब्जे में लेकर वन परिसर लाया गया है. विभाग अब इस मामले की गहराई से जांच कर रहा है कि इस तस्करी के पीछे किन लोगों का हाथ है और यह लकड़ी कहाँ ले जाई जा रही थी.

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन ने जड़ा IPL 2026 का पहला शतक, अपने इस रिकॉर्ड को किया ब्रेक

संबंधित सामग्री

14वीं JPSC परीक्षा घोटाला: TSR के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

14वीं JPSC परीक्षा घोटाला: TSR के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी परीक्षा घोटाला मामले में टीएसआर के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका लगा है.

जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नवम राजेश कुमार बग्गा की अदालत ने दोषी गाण्डेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी निवासी सिराज अंसारी के सजा के बिंदुओं पर सुनवाई की.

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 30 सितंबर को झारखंड बंद रहेगा.

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में डीवीसी आवासीय कॉलोनी F/D-5 में दिनदहाड़े एक लाख नगदी और 45 लाख के जेवर समेत 46 लाख की चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है.

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

CISF ने बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप छापेमारी करते हुए 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त किया. इस छापेमारी में भारी संख्या में CISF के जवान उपस्थित रहे.