भरनो में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 5 लोग घायल, एक की हालत गंभीर

भरनो में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 5 लोग घायल, एक की हालत गंभीर

भरनो में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 5 लोग घायल एक की हालत गंभीर

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज11 भारत 
गुमला/डेस्क:
एनएच-23 रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत मलगो मोड़ के समीप बीते देर रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया.जिसमें दो बाइकों की आमने-सामने सीधी टक्कर में कुल पांच लोग घायल हो गए.घटना के बाद मौके पर पहुंची भरनो थाना की गश्ती दल की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को भरनो अस्पताल पहुंचाया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सिसई थाना क्षेत्र के झटगीटोली निवासी सुकरा उरांव (24 वर्ष) एवं प्रशांत टोप्पो (21 वर्ष) सवार थे,जो भरनो के गौरटोली गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे.वहीं दूसरी बाइक पर सिसई के कमता गांव निवासी मनोज उरांव (24 वर्ष),सुभाष उरांव (55 वर्ष) एवं करमचंद उरांव (36 वर्ष) उसी शादी समारोह से शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे.इसी दौरान मलगो मोड़ के समीप दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी पांच लोग घायल हो गए और सड़क पर गिर पड़े. 

स्थानीय लोगों की सूचना पर भरनो थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो ले जाया गया.जहां अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल मनोज उरांव की स्थिति चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया. जबकि अन्य चार घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: गुमला में युवा आजसू पार्टी नए की बैठक, कहा- 'रोजगार राज्य के युवाओं के लिए...'
 
संबंधित सामग्री

रांची के चुटिया इलाके में गैस का अवैध भंडारण पकड़ा गया, रांची एसडीएम के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई

झारखंड

रांची के चुटिया इलाके में गैस का अवैध भंडारण पकड़ा गया, रांची एसडीएम के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई

चंदवा में मेगा रक्तदान शिविर, 250 यूनिट रक्त संग्रह

झारखंड

चंदवा में मेगा रक्तदान शिविर, 250 यूनिट रक्त संग्रह

यौन शोषण के आरोप में सीसीएल कर्मी गिरफ्तार, भेजा जेल

झारखंड

यौन शोषण के आरोप में सीसीएल कर्मी गिरफ्तार, भेजा जेल

आश्रम आवासीय विद्यालय, कुचाई में मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 150 छात्र-छात्राओं का किया गया ओरल स्क्रीनिंग

झारखंड

आश्रम आवासीय विद्यालय, कुचाई में मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 150 छात्र-छात्राओं का किया गया ओरल स्क्रीनिंग

बसिया: असामाजिक तत्वों ने क्रिकेट अकादमी के मैट को फूंका, नशेड़ियों के आतंक से खिलाड़ी परेशान

झारखंड

बसिया: असामाजिक तत्वों ने क्रिकेट अकादमी के मैट को फूंका, नशेड़ियों के आतंक से खिलाड़ी परेशान