अवैध कोयले के खिलाफ कार्रवाई

पुलिस, सीसीएल सिक्योरिटी, CISF की संयुक्त छापामारी में 5 अवैध कोयला लदे हाईवा वाहन जब्त

लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर मगध सीसीएल सिक्योरिटी, सीआईएसफ और बालूमाथ अमरवाडीह पुलिस पिकेट की संयुक्त कार्रवाई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पुलिस, सीसीएल सिक्योरिटी, CISF की संयुक्त छापामारी में 5 अवैध कोयला लदे हाईवा वाहन जब्त

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: बालूमाथ: रविवार मध्य रात्रि को मगध सीसीएल कर परियोजना के आसपास पुलिस की संयुक्त टीम ने कोयले की अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ पुलिस सीआईएसएफ और सीसीएल ने संयुक्त छापामारी अभियान चलाकर मगध कोल परियोजना के आस पास अलग अलग स्थान से अवैध कोयला लदे पांच हाईवा वाहन को जब्त किया गया है. यह कार्रवाई लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर मगध सीसीएल सिक्योरिटी , सीआईएसफ और बालूमाथ अमरवाडीह पुलिस पिकेट के संयुक्त टीम द्वारा की गई है.जब्त वाहनों को फुलबासिया पुलिस पिकेट लाया गया है. जहां पुलिस द्वारा सीसीएल सिक्योरिटी के लिखित आवेदन पर अग्रेत्तर कार्यवाही की जा रही है.

इस संबंध में बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने बतलाया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा कोयले की अवैध भंडारण परिवहन एवं खनन की रोकथाम को लेकर मगध कोल परियोजना के आसपास सघन वाहन जांच अभियान चलाने का दिशा निर्देश दिया गया था जिस पर कार्रवाई करते हुए रात्रि पुलिस की संयुक्त टीम  मगध परियोजना के आसपास सघन छापामारी अभियान चलाया. इसी दौरान कुछ हाईवा वाहन निर्धारित मार्ग को छोड़ अन्य मार्गो से कोयल का परिवहन करते देखे गए. जिसे पुलिस की संयुक्त टीम ने रुकने का इशारा किया .तो ड्राइवर ने वाहन छोड़ रात्रि का फायदा उठा कर अन्यत्र भाग निकला.जब्त गाड़ियों का जांच की गई तो कोई वैध कागजात नहीं थी.जो पूरी तरह अवैध था. थाना प्रभारी ने कहा कि कोयले की अवैध भंडारण और परिवहन की पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए यह संयुक्त छापामारी आगे भी जारी रहेगा.

बता दें कि जप्त हाईवा की नंबर प्लेट से नंबर मिटाया हुआ है.वाहन पर लगभग 200 टन अवैध कोयला लदा हुआ है. जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लाखों की बताई जा रही है.पुलिस की संयुक्त टीम के इस करवाई से अवैध कोयला तस्करों में हड़कंप व्याप्त है.बता दें कि मगध में इस तरह की उपलब्धि पहले भी मिल चुकी है. इच्छाप्यारी अभियान में मगध सीसीएल सिक्योरिटी चमन गंझू एवं टीम,फूलबसिया पीकेट प्रभारी कृष्ण पाल सिंह पवैया एवं सशस्त्र बल, सीआईएफ के अधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: घाघरा में मां की ममता ने दिलाया बेटे को सम्मान! मां ने खुद 3 लाख खर्च कर शहीद बेटे की प्रतिमा लगवाई

संबंधित सामग्री

काली कंबल वाले बाबा के शिविर में दिखाने आया युवक लापता, परिजनों ने थाने में दी सूचना

काली कंबल वाले बाबा के शिविर में दिखाने आया युवक लापता, परिजनों ने थाने में दी सूचना

वही प्रशासन ने भी लोगों से अपील किया की- युवक कहीं भी दिखे तो स्थानीय पुलिस स्टेशन या हुसैनाबाद थाना पुलिस को तुरंत सूचना दें

विधायक सविता महतो ने 3.5 करोड़ की लागत से चार प्रयोगशाला भवनों और 16 अतिरिक्त वर्ग कक्ष भवन का किया शिलान्यास

विधायक सविता महतो ने 3.5 करोड़ की लागत से चार प्रयोगशाला भवनों और 16 अतिरिक्त वर्ग कक्ष भवन का किया शिलान्यास

क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से इन भवनों का निर्माण कराया जा रहा - विधायक

रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, ADG सह IG मनोज कौशिक ने किया निरीक्षण

रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, ADG सह IG मनोज कौशिक ने किया निरीक्षण

स्टेडियम की सुरक्षा, प्रवेश-निकास और पार्किंग व्यवस्था की हुई समीक्षा

डंडे के खौफ से एकलव्य विद्यालय मंगरा में बाउंड्री फांद कर भागे पांच छात्र,  प्रधानाध्यापक पर मारपीट का गंभीर आरोप

डंडे के खौफ से एकलव्य विद्यालय मंगरा में बाउंड्री फांद कर भागे पांच छात्र, प्रधानाध्यापक पर मारपीट का गंभीर आरोप

प्रखंड कार्यालय पहुंचकर लगाई फरियाद, बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज, जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर और सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी को सुनाई आपबीती