न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के सेल सिटी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक फ्लैट में अचानक आग लग गई. जानकारी के मुताबिक, आग की शुरुआत पूजा रूम से हुई, जिसके बाद गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया और हालात और गंभीर हो गए. आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना के समय फ्लैट में सिर्फ दो मासूम बच्चे मौजूद थे. बच्चों ने घबराने के बजाय समझदारी दिखाते हुए तुरंत गार्ड को आग लगने की सूचना दी, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग और पुलिस को इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.
यह भी पढ़े: रांची: इटकी रोड में सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, कचरे की आग से भड़का धमाका