चाईबासा: स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठाने वाली तस्वीर, लकड़ी के डिब्बे में बंद बेटे का शव लेकर घर पहुंचा पिता

By : Mansi Kumari
चाईबासा: स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठाने वाली तस्वीर, लकड़ी के डिब्बे में बंद बेटे का शव लेकर घर पहुंचा पिता

न्यूज़11 भारत
चाईबासा/डेस्क:
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर से एक दुखद घटना सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया हैं. यहां एक पिता को अपने नवजात बच्चे का शव एम्बुलेंस न मिलने के कारण लकड़ी के डिब्बे में रखकर घर ले जाना पड़ा.

कराईकेला के बांगारासाई निवासी रामकृष्ण हेम्ब्रम और उनकी पत्नी रीता तिरिया ने शनिवार को अपने नवजात को जन्म देने के लिए चक्रधरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. जन्म लेने के कुछ ही समय बाद बच्चा अस्पताल में स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण स्वर्ग सिधार गया. बच्चे की मृत्यु के बाद पिता ने शव को घर ले जाने के लिए एम्बुलेंस की मांग की, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने मदद से इनकार कर दिया. मजबूरी और गरीबी के चलते रामकृष्ण ने लकड़ी के डिब्बे को बच्चे का ताबूत बना कर अंतिम संस्कार के लिए गांव ले जाना पड़ा.

इस घटना पर अस्पताल प्रभारी डॉ. अंशुमन शर्मा ने कहा कि पिता ने एम्बुलेंस की मांग ही नहीं की थी. वहीं, राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई चूक पाई जाती है, तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. इस घटना ने स्वास्थ्य सेवा की वास्तविक स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़े: बिहार में नए सीएम फेस की चर्चा के बीच बड़ा फैसला, निशांत कुमार का डिप्टी सीएम बनना तय
 
संबंधित सामग्री

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 30 सितंबर को झारखंड बंद रहेगा.

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में डीवीसी आवासीय कॉलोनी F/D-5 में दिनदहाड़े एक लाख नगदी और 45 लाख के जेवर समेत 46 लाख की चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है.

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

CISF ने बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप छापेमारी करते हुए 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त किया. इस छापेमारी में भारी संख्या में CISF के जवान उपस्थित रहे.

बिंदल मॉल में हुई फायरिंग मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो अपराधी गिरफ्तार 

बिंदल मॉल में हुई फायरिंग मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो अपराधी गिरफ्तार 

मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

रातू सामूहिक दुष्कर्म मामले में रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार.. दो नाबालिगों को किया गया निरुद्ध 

रातू सामूहिक दुष्कर्म मामले में रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार.. दो नाबालिगों को किया गया निरुद्ध 

करमा पर्व की रात रातू में युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया.