अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद आयुक्त की सख्त कार्रवाई, दो सहायक आयुक्तों से शो-कॉज, ...

अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद आयुक्त की सख्त कार्रवाई, दो सहायक आयुक्तों से शो-कॉज, दो अवर निरीक्षक निलंबित

अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद आयुक्त की सख्त कार्रवाई दो सहायक आयुक्तों से शो-कॉज दो अवर निरीक्षक निलंबित

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राज्य में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. उत्पाद आयुक्त लोकेश कुमार मिश्रा ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए धनबाद और हजारीबाग के सहायक उत्पाद आयुक्तों को शो-कॉज नोटिस जारी किया है.

धनबाद के सहायक उत्पाद आयुक्त रामलीला रवानी और हजारीबाग के सहायक उत्पाद आयुक्त शिव कुमार साहू से अवैध शराब की रोकथाम में कथित लापरवाही को लेकर जवाब मांगा गया है. उत्पाद आयुक्त के निर्देश पर गठित एक्साइज इंटेलिजेंस ब्यूरो (EIB) की विशेष टीम राज्यभर में अवैध शराब से जुड़ी शिकायतों पर लगातार छापेमारी कर रही है. इस अभियान के तहत कई ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है.

वहीं, जांच में लापरवाही सामने आने के बाद धनबाद और हजारीबाग के दो अवर निरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है. निलंबित किए गए अधिकारियों में अमित कुमार गुप्ता और कृष्ण कुमार प्रजापति शामिल हैं. उत्पाद आयुक्त लोकेश कुमार मिश्रा ने दोनों के निलंबन का आदेश जारी किया है. उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें- छोटे भाई की हत्या करने आरोप में ट्रायल फेस कर रहे आरोपी जितेंद्र स्वांसी साक्ष्य के अभाव में बरी 

संबंधित सामग्री

जमुआ चौक पर डीटीओ की सघन जांच, 7 भारी वाहन जब्त

झारखंड

जमुआ चौक पर डीटीओ की सघन जांच, 7 भारी वाहन जब्त

विश्व पृथ्वी दिवस: हरियाली फैलाकर पृथ्वी बचाने के संकल्प का दिन

झारखंड

विश्व पृथ्वी दिवस: हरियाली फैलाकर पृथ्वी बचाने के संकल्प का दिन

बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब राशन दुकानों में भी मिलेगा कुकिंग कोयला, जानिए सरकार की तैयारी

बिहार

बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब राशन दुकानों में भी मिलेगा कुकिंग कोयला, जानिए सरकार की तैयारी

बिहार में अब जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों में गेहूं-चावल के साथ-साथ कुकिंग कोयला भी उपलब्ध कराया जा रहा है। रसोइ गैस की कमी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है।

रांची: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात शूटर सत्यम पाठक का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

झारखंड

रांची: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात शूटर सत्यम पाठक का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

स्कूलों में अब पढ़ाई से पहले पानी जरूरी! सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, हर घंटे बजेगी ‘वॉटर बेल’ की घंटी

देश-विदेश

स्कूलों में अब पढ़ाई से पहले पानी जरूरी! सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, हर घंटे बजेगी ‘वॉटर बेल’ की घंटी