संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
सरायकेला/डेस्क: सरायकेला-खरसावां उपायुक्त नितीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार एवं अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला के निदेश पर प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध छापामारी अभियान संचालित किया गया. इस क्रम में दिनांक 19.01.2026 को देर रात आदित्यपुर थाना अंतर्गत सुधा डेयरी, डीवीसी मोड़ तथा आज दिनांक 20.01.2026 को सरायकेला थाना अंतर्गत ग्राम सिंहपुर में उत्पाद विभाग द्वारा सघन छापामारी की गई.
इन दुकानों से की गई अवैध शराब बरामद
छापामारी के दौरान कृष्णदेव यादव के ढाबा, सुधा डेयरी, डीवीसी मोड़ से तथा अरुण महतो के किराना दुकान, ग्राम सिंहपुर से अवैध विदेशी शराब (Kings Gold) बरामद की गई. जिसकी कुल मात्रा 1.86 लीटर पाई गई. दोनों अवैध शराब कारोबारियों को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिसम्मत उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रतर कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में अग्रसारित किया गया है.
संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई
उत्पाद अधीक्षक, सरायकेला द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु नियमित एवं सघन छापामारी अभियान आगे भी जारी रहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़े विधिक प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. छापामारी दल में अखिलेश कुमार, अवर निरीक्षक, उत्पाद सौदागर पंडित, प्रतिनियुक्त सहायक अवर निरीक्षक दिनेश सरदार, प्रतिनियुक्त गृह रक्षक एवं अन्य संबंधित कर्मी शामिल रहें.
यह भी पढें: सरायकेला में किया गया जनता दरबार का आयोजन, सुनी गई सभी की समस्या