उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक मामला: 6 आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई, अगली तारीख 29 मई तय

उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक मामला: 6 आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई, अगली तारीख 29 मई तय

उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक मामला 6 आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई अगली तारीख 29 मई तय

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़ा  पेपर लीक मामले को लेकर जेल में बंद 6 आरोपियों की  जमानत याचिका पर आज (26 मई) सुनवाई हुई. वहीं एक आरोपी गौरव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर भी सुनवाई हुई. यह सुनवाई अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में हुई है. सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी ने कोर्ट में आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और केस डायरी पेश की. वहीं इस मामले की अगली सुनवाई 29 मई को होगी. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने आरोपियों की आपराधिक इतिहास का रिकॉर्ड और केस डायरी की मांगी  की थी. आरोपी आशीष कुमार, विकास कुमार और योगेश प्रसाद है. अंतराज्यीय पेपर लीक और पेपर सॉल्वर गिरोह के  एजेंट मामले में 150 से अधिक आरोपी अभ्यर्थियों को जमानत मिल चुकी है. 

इन 166 आरोपियों को तमाड़ के रड़गांव पुलिस ने 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया था. अंतराज्यीय पेपर लीक और पेपर सॉल्वर गिरोह सरगना के 5 आरोपी भी इसमे शामिल थे. गिरोह के अतुल वत्स, विकास कुमार, शेर सिंह,आशीष कुमार, और योगेश प्रसाद शामिल है. गैंग के  एजेंटों द्वारा अभ्यर्थियों को प्रश्न और उसके  उतर रटाया जा रहा था. तमाड़ के रड़गांव में अभ्यर्थियों को जमा किया गया था. 

पुलिस की टीम को 11 अप्रैल की रात सूचना मिली थी कि रड़गांव में एक अर्ध निर्मित स्थान पर बड़ी संख्या में  अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगा है. जिसको लेकर विशेष छापेमारी दल ने 11अप्रैल की देर रात धावा बोला, जहां अर्धनिर्मित भवन के बाहर गाड़ियों का जमावड़ा लगा था. भवन के पास जैसे ही छापेमारी दल पहुंची लोग इधर उधर भागने लगे लेकिन कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 166 को धर दबोचा था. जिसके बाद पुलिस ने कई और आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया था. मामले में तमाड़ थाना में कांड संख्या 21/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें: पलामू में DC के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर लोगों से मांगे जा रहे पैसे, उपायुक्त ने की सतर्क रहने की अपील

संबंधित सामग्री

झारखंड हाई कोर्ट से गैंगस्टर विकास तिवारी को राहत, CID के रंगदारी मामले में मिली जमानत

झारखंड

झारखंड हाई कोर्ट से गैंगस्टर विकास तिवारी को राहत, CID के रंगदारी मामले में मिली जमानत

रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा मामला: जेल में बंद दो आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई, अगली तारीख 3 जून

झारखंड

रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा मामला: जेल में बंद दो आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई, अगली तारीख 3 जून

एक किलो अफीम तस्करी मामले में दोषी को 8 साल की सजा, ₹75 हजार जुर्माना भी लगाया गया

झारखंड

एक किलो अफीम तस्करी मामले में दोषी को 8 साल की सजा, ₹75 हजार जुर्माना भी लगाया गया

तिरुलडीह पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, बांटे हेलमेट

झारखंड

तिरुलडीह पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, बांटे हेलमेट

बिहार विधान परिषद उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 9 सीटों के लिए 18 जून को होगी वोटिंग

बिहार

बिहार विधान परिषद उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 9 सीटों के लिए 18 जून को होगी वोटिंग

भारत चुनाव आयोग ने बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव और एक सीट पर उपचुनाव कराने का शेड्यूल जारी किया है। इन सीटों के लिए बिहार विधानसभा के निर्वाचित विधायक वोट डालेंगे।