अतिक्रमण

मेदिनीनगर सरकारी बस स्टैंड से हटेगा अतिक्रमण, दुकानदारों को दुकान हटाने की दी गयी चेतावनी 

सरकारी बस डिपो परिसर और आसपास के क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए मेदिनीनगर नगर निगम ने सख्त रुख अपना लिया है.

By : Dipali Kumari
मेदिनीनगर सरकारी बस स्टैंड से हटेगा अतिक्रमण, दुकानदारों को दुकान हटाने की दी गयी चेतावनी 

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
मेदिनीनगर शहर के सरकारी बस डिपो परिसर और आसपास के क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए मेदिनीनगर नगर निगम ने सख्त रुख अपना लिया है. मेदिनीनगर नगर निगम के नगर आयुक्त के निर्देशानुसार बस स्टैंड क्षेत्र में सब्जी विक्रेताओं और थोक व्यापारियों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए निगम की ओर से लाउडस्पीकर के जरिए मुनादी कराकर सभी दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी जारी की गई है. निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि व्यापारी स्वयं समय रहते अपनी दुकानों और सामानों को हटा लें, अन्यथा निगम की ओर से कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

​​मामले की जानकारी देते हुए नगर निगम के सिटी मिशन मैनेजर सतीश कुमार ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है, क्योंकि बस डिपो परिसर में अवैध रूप से सब्जी व थोक दुकानें सजा लेने के कारण बसों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है. इसके साथ ही आम यात्रियों को भी आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने बताया कि प्राथमिक चरण में सभी विक्रेताओं को समझा-बुझाकर अतिक्रमण खुद से हटाने का अवसर दिया जा रहा है. यदि दी गई चेतावनी के बाद भी व्यापारियों ने खुद से सड़कों और डिपो परिसर को खाली नहीं किया, तो नगर निगम की टीम अभियान चलाकर अवैध कब्जे को हटाएगी. इस दौरान सामानों की जब्ती के साथ जुर्माना वसूला जाएगा और संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. इस अभियान के दौरान नगर निगम के सिटी मिशन मैनेजर सतीश कुमार, सीएलटीसी गुरुदयाल सिंह तथा शरेयान खान समेत निगम के अन्य कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: श्रावणी मेला 2026: बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ मंदिर में VIP दर्शन पर रोक, गृह सचिव ने जारी किया आदेश

संबंधित सामग्री

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह