विकास कुमार/न्यूज़ 11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद के सभागार में उपाधीक्षक डॉ.संजय कुमार रवि की अध्यक्षता में मासिक समीक्षात्मक बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई. बैठक में एमपीडब्ल्यू, एएनएम, कोल्ड चेन हैंडलर एवं सीएचओ सहित विभिन्न स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया.बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-2026 की समाप्ति के बाद स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यक्रमों एवं इंडिकेटरों की विस्तृत समीक्षा की गई. उपाधीक्षक ने निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति करने वाले संस्थानों के कर्मियों का उत्साहवर्धन किया, वहीं लक्ष्य से पीछे रह गए कर्मियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया. साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए तय लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और प्रभावशीलता में और सुधार लाया जा सके.
बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक बिभूति कुमार गुप्ता, प्रखंड लेखा प्रबंधक प्रेम मणि सुधांशु, प्रखंड डाटा प्रबंधक रंजीत कुमार मेहता, एएनएम राजमुनि देवी, पिंकी कुमारी, विनीता सिंह, अर्चना कुमारी, सीएचओ धीरेन्द्र कुमार, स्नेहा कुमारी, रामी किंडो, पम्मी कोरियार, करुणा निधि, सरोज कुमारी सहित दिलीप कुमार, दिलीप, विमलेश कुमार सिन्हा आदि स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे.बैठक में सभी कर्मियों को टीम भावना के साथ निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया.
यह भी पढ़ें: भाजपा जमशेदपुर महानगर की संगठनात्मक बैठक हुई सम्पन्न, आगामी कार्यक्रमों की सफलता और भव्यता पर बनी रणनीति