हाथियों का आतंक

राँची: सोनाहातू में हाथियों का आतंक: घर पर बोला हमला, कमरे में दुबककर परिवार ने बचाई जान

सोनाहातू प्रखंड के तेतरटाड़ में कल रात हाथियों ने खूब उत्पात मचाया.

By : News11 Bharat
राँची: सोनाहातू में हाथियों का आतंक: घर पर बोला हमला, कमरे में दुबककर परिवार ने बचाई जान

संतोष मेहता/ न्यूज़11 भारत 
सोनाहातू/डेस्क:
सोनाहातू प्रखंड अंतर्गत लांदुपडीह पंचायत के तेतरटाड़ में कल रविवार देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. ग्रामीणों के अनुसार हाथी देर रात अचानक गांव में प्रवेश कर गया. सबसे पहले सुरेश महतो  के घर पर हमला किया. हाथी ने मिट्टी के बने घर की दीवारें और छप्पर तोड़ दिए, जिससे घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस दौरान परिवार के सदस्यों ने कमरे में दुबककर किसी तरह अपनी जान बचाई . 

मशाल जलाकर हाथियों को भगाया बाहर 

इधर हाथी के गांव में घुसने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए. ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से मशाल जलाकर और पटाखों की आवाज के साथ हाथी को गांव से बाहर निकालने का प्रयास किया. घंटों की मशक्कत के बाद हाथी गांव छोड़कर जंगल की ओर चला गया. इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.

पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग 

घटना के बाद प्रभावित परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. घरों में रखा अनाज, घरेलू सामान और अन्य उपयोगी वस्तुएं भी क्षतिग्रस्त हो गईं. पीड़ित परिवारों ने वन विभाग से मुआवजा देने और हाथियों की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है. उनका कहना है कि हर वर्ष हाथियों का झुंड गांवों में पहुंचकर फसलों और मकानों को नुकसान पहुंचाता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा है. 

ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों जंगली हाथियों की गतिविधियां लगातार बढ़ गई हैं. भोजन और पानी की तलाश में हाथी अक्सर आबादी वाले इलाकों में पहुंच जाते हैं, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है. रात के समय हाथियों के गांव में आने से लोग पूरी रात जागकर पहरा देने को मजबूर हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की नियमित निगरानी, प्रभावित गांवों में त्वरित सूचना व्यवस्था तथा गश्ती दल की तैनाती की मांग की है, ताकि समय रहते लोगों को सतर्क किया जा सके और जान-माल की क्षति रोकी जा सके. वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त मकानों का आकलन कर शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने की भी मांग की है .

इसे भी पढ़ें: रांची समेत कई जिलों में आज भारी बारिश को लेकर अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं

संबंधित सामग्री

रांची में होने वाले भारत-वेस्ट इंडीज मैच में टिकटों की कालाबाजारी, साइबर स्कैम को लेकर जिला प्रशासन ने की खास अपील

रांची में होने वाले भारत-वेस्ट इंडीज मैच में टिकटों की कालाबाजारी, साइबर स्कैम को लेकर जिला प्रशासन ने की खास अपील

स्टेडियम के अंदर और बाहर की सुरक्षा, सभी को लेकर पुलिस प्रशासन और JSCA प्रबंधन हाई अलर्ट पर

रांची पुलिस ने चैन स्नैटर का किया हाफ एनकाउंटर, गोली लगने से अपराधी हुआ घायल, दो अपराधी गिरफ्तार

रांची पुलिस ने चैन स्नैटर का किया हाफ एनकाउंटर, गोली लगने से अपराधी हुआ घायल, दो अपराधी गिरफ्तार

रांची में चैन स्नैचिंग की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने दो अपराधियों को भी किया गिरफ्तार

सत्यारी सरना स्थल पिसका मोड की भूमि का विवाद सुलझाया गया, सरना स्थल की चारदीवारी का किया गया भूमि पूजन

सत्यारी सरना स्थल पिसका मोड की भूमि का विवाद सुलझाया गया, सरना स्थल की चारदीवारी का किया गया भूमि पूजन

बंधु तिर्की की पहल से विश्वनाथ शिव मंदिर ट्रस्ट और हेसल सरना समिति के लोगों ने लिखित समझौता कर सारे विवादों को सुलझा लिया

सरकारी अस्पतालों में दवा खरीद में भारी गड़बड़ी का आरोप, भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना

सरकारी अस्पतालों में दवा खरीद में भारी गड़बड़ी का आरोप, भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना

'वोट चोरी' पर नौटंकी करने वाले मंत्री इरफान अंसारी दवाई चोरी पर दें जवाब - अजय साह