भालू का हमला

चाईबासा: हाटगम्हरिया जंगल में भालू के हमले से घायल बुजुर्ग की मौत, गांव में दहशत

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में दहशत का माहौल है. 

By : Dipali Kumari
चाईबासा: हाटगम्हरिया जंगल में भालू के हमले से घायल बुजुर्ग की मौत, गांव में दहशत

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बलांडिया गांव में भालू के हमले से घायल 55 वर्षीय बुजुर्ग प्रधान लागुरी की कल शनिवार शाम चाईबासा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक बलांडिया के मुखिया टोला का निवासी था. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में दहशत का माहौल है. 

मिली जानकारी के अनुसार प्रधान लागुरी अपनी साइकिल से गांव से सटे जंगल की ओर शौच करने गया था. इसी दौरान जंगल से अचानक निकले एक भालू ने उस पर हमला कर दिया. भालू ने उसे जमीन पर पटक दिया और नुकीले पंजों व दांतों से बुरी तरह नोच डाला. हमले में उसके पेट, पीठ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे जख्मी हो गए.

बुजुर्ग की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर दौड़े. ग्रामीणों के शोर मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया. गंभीर हालत में ग्रामीणों ने उसे चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. शव का पोस्टमार्टम आज किया जाएगा. ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगल में गश्त बढ़ाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है.

 इसे भी पढ़ें: चेगौना धाम के पास गैस सिलेंडर लदा ट्रक पलटा, मची अफरा-तफरी, हादसे में कोई हताहत नहीं

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

हस्तछेपकर्ता की ओर से भी कई जजमेंट का हवाला दिया गया. कहा गया कि व्हाट्सअप, टेलीग्राम जैसे माध्यम से पेपर लीक हुआ है. 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

MLC चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है. 

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

पटना, मुंगेर, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में एक साथ छापेमारी चल रही है. 

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ATM कार्ड से ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार 

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ATM कार्ड से ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार 

पुलिस ने खादगढ़ा बस स्टैंड जाने वाले रास्ते के पास स्थित पिकनिक होटल में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. 

बेड़ो: जंगली भालू के हमले से महिला गंभीर, रांची रिम्स रेफर 

बेड़ो: जंगली भालू के हमले से महिला गंभीर, रांची रिम्स रेफर 

भालू ने महिला की छाती को नाखूनों से नोच दिया और जांघ में काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.