संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: मेदिनीनगर नगर निगम के भाजपा समर्थित महापौर पद के प्रत्याशी श्रीमती अरुणा शंकर ने हमीदगंज वार्ड 11और 12 के कई मुहल्लों जैसे भारतमाता चौक, आरएसएस भवन, शिव मंदिर पीपल मार्ग, नन्दलाल इंस्टिट्यूट गली, घोड़िया स्कूल रोड, बिष्णुदेव दुबे रोड, बिनय मोड़, चेयरमैन रोड, कुम्हार पट्टी, सिंगरा हाउस रोड,ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल रोड, मनोज सिंह गली, मनोज दुबे गली,शिव कुमार लाल रोड, सुभाष चौक, हमीदगंज और मेजर मोड़ आदि में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।इस जनसम्पर्क आशीर्वाद यात्रा का प्रारम्भ भारत माता चौक पर माल्यार्पण किया गया एवं उपस्थित साथियों के द्वारा गगनभेदी नारों एवं जयकारो से उदघोष से किया गया.
इस अवसर पर हर घर से माताएँ -बहने,भाइयो, नौजवानों, बुजुर्गो द्वारा मिले अपार समर्थन और हर चेहरे पर दिखाई दी खुशी ने मेदिनीनगर के विकास के लिए पुनः गति प्राप्त करने के संकल्प को मजबूत किया.
मौके पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर ने कहा कि मेदिनीनगर की गलियों से लेकर हर घर तक, जो प्यार और समर्थन आप मुझे दे रहे है, उसके लिए मैं सदैव आपकी आभारी रहूँगी.
यह चुनाव केवल एक पद का नहीं, बल्कि मेदिनीनगर के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर व निर्बाध विकास का है. सड़कों पर उमड़ा यह जनसैलाब और बड़े-बुजुर्गों का आशीष इस बात का प्रमाण है कि जनता ने एक बार फिर मेदिनीनगर निगम में प्रत्याशी के रूप में भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती अरुणा शंकर को चुनने का मन बना लिया है. आपका हर सुझाव और आपकी हर समस्या मेरा प्राथमिकता है.
उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने अगर इस बार भी आशीर्वाद दिया तो पूरे नगर निगम क्षेत्र का कायाकल्प कर दिया जाएगा। कोई भी वार्ड ऐसा नहीं रहेगा जहां विकास की धारा नहीं बहेगा। हर वार्ड में विकास का काम किया जाएगा। मेदिनी नगर नगर निगम क्षेत्र का हर सड़क चकाचक रहेगा हर चौक चौराहा पर चक चौथ रोशनी की व्यवस्था की जाएगी
मौके पर जिलाध्यक्ष अमित तिवारी,प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह,बिभाकर नारायण पाण्डेय, सांसद प्रतिनिधि बिजय ओझा,बिनय सिंह,जितेंद्र पाण्डेय, गुड्डु बर्मन,नगर मण्डल अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, सुजाता सिंह, मंजू गुप्ता,रूपा सिंह, रेखा गुप्ता,संध्या देवी, पिंकी देवी, रूबी सिंह,ज्योति अग्रवाल, कुणाल किशोर, चंदू गुप्ता, गुड्डू बर्मन, पंकज जायसवाल, आशीष भगत, संजय भगत, मनोज दुबे, मनोज सिंह, अरविन्द गुप्ता समेत सैकड़ो की संख्या में उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: भरनो में महा शिवरात्रि को लेकर अखंड हरि कीर्तन एवं विशाल भंडारे का हुआ आयोजन