आर्थिक मदद

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया था

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

संतोष कुमार/न्यूज11 भारत

चांडिल/डेस्क: ईचागढ़ की विधायक सविता महतो के प्रयास से गंभीर बीमारी एवं सड़क दुर्घटना में घायल ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार जरूरतमंद मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक एक लाख रुपए कि आर्थिक सहायता प्रदान की गई है. इस संबंध में विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री को गंभीर रूप से बीमार एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के बेहतर इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया था. कपाली इस्लाम नगर निवासी मो. सालिक अनवर का इलाज बेंगलुरु के न्यूरो प्लेक्स हॉस्पिटल में अंत वासी रोगी के रुप में इलाजरत है, बीमारी के कारण वे कोमा जैसी स्थिति में हैं, चांडिल प्रखंड अंतर्गत चैनपुर गांव निवासी कृतिवास प्रमाणिक हृदय संबंधी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज जमशेदपुर के ब्रह्मानंद अस्पताल में चल रहा हैं, नीमडीह प्रखंड के पितकी गांव निवासी तीन वर्षीय बच्चा मास्टर करण गोप सिर में ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और रांची स्थित रिम्स में उनका इलाज चल रहा हैं, तथा नीमडीह प्रखंड के रघुनाथपुर निवासी मितेन महली सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनका इलाज सीएमसी वेल्लोर में चल रहा हैं. आर्थिक तंगी को देखते हुए विधायक ने मुख्यमंत्री राहत कोष से चारों ईलाजरत मरीजों के परिजनों को ईलाज में सहायता हेतु एक एक लाख की सहायता की अनुशंसा की थी. उक्त बात की जानकारी विधायक के आप्त सचिव सह झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो ने दिया.

यह भी पढ़ें: खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

संबंधित सामग्री

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अनुसंधान में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले बैंगलोर में मजदूरी करते समय उसने मोबाइल पर वादी की पत्नी को गाली-गलौज किया था