स्कूलों में पहुंचे डीएसपी, छात्रों को दिया सुरक्षा और नशा मुक्ति का संदेश

स्कूलों में पहुंचे डीएसपी, छात्रों को दिया सुरक्षा और नशा मुक्ति का संदेश

स्कूलों में पहुंचे डीएसपी छात्रों को दिया सुरक्षा और नशा मुक्ति का संदेश

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  

खलारी. खलारी डीएसपी ने बुधवार को मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों और छात्रावासों का दौरा कर छात्रों, शिक्षकों और कर्मियों को सुरक्षा, नशा मुक्ति और सामाजिक जागरू कता को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया.जानकारी के अनुसार, डीएसपी ने उच्च विद्यालय हेसलाग, इंटर कॉलेज, कोनका सहित कई स्कूलों एवं मैक्लुस्कीगंज के हॉस्टलों में पहुंचकर सीधे छात्रों से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने बच्चों को व्यक्तिगत सुरक्षा, साइबर सतर्कता और आपात स्थिति में सही कदम उठाने के तरीके समझाए.

डीएसपी ने विशेष रूप से नशा मुक्ति पर जोर देते हुए कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद करता है, इसलिए इससे दूर रहना जरूरी है. उन्होंने छात्रों को यातायात नियमों के पालन की जानकारी दी और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की.

साथ ही, डायन प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाते हुए उन्होंने बताया कि यह एक सामाजिक बुराई है, जिससे समाज को मिलकर लड़ना होगा. उन्होंने छात्रों को कानून की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

यह भी पढ़ें: उपायुक्त के निर्देशानुसार कुचाई में आयोजित रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रहित

संबंधित सामग्री

बकरीद पर्व को लेकर जरमुंडी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित 

झारखंड

बकरीद पर्व को लेकर जरमुंडी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित 

वादाखिलाफी पर भड़के सहायक अध्यापक, आंदोलन की दी चेतावनी, बगोदर में महासंघ की बैठक, SC के फैसले का किया स्वागत

झारखंड

वादाखिलाफी पर भड़के सहायक अध्यापक, आंदोलन की दी चेतावनी, बगोदर में महासंघ की बैठक, SC के फैसले का किया स्वागत

बकरीद से पहले गोमिया पहुंचे डीसी-एसपी, लोगों से की शांति और भाईचारे की अपील

झारखंड

बकरीद से पहले गोमिया पहुंचे डीसी-एसपी, लोगों से की शांति और भाईचारे की अपील

साड़म दलाल टोला और चटनियाबाग में प्रशासन ने किया जनसंवाद, अफवाहों से सतर्क रहने की सलाह

तेनुघाट दामोदर तट पर गूंज उठी गंगा आरती, गंगा दशहरा पर उमड़ा आस्था का सैलाब

झारखंड

तेनुघाट दामोदर तट पर गूंज उठी गंगा आरती, गंगा दशहरा पर उमड़ा आस्था का सैलाब

नमामि गंगे अभियान के तहत भव्य आयोजन, मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने दिलाया स्वच्छता और जल संरक्षण का संकल्प

चंदवा में पैसों के विवाद के बाद प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू मार किया घायल, त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ

झारखंड

चंदवा में पैसों के विवाद के बाद प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू मार किया घायल, त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ