न्यूज़11 भारत
गुमला/डेस्क: समाहरणालय परिसर स्थित जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) कार्यालय में कार्यरत क्लर्क रंजीत कुजूर और सेवानिवृत्त शिक्षक वत्स रविकांत को एसीबी रांची की टीम ने कथित रूप से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया. कार्रवाई के बाद दोनों को पूछताछ के लिए रांची ले जाया गया. एसीबी टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी ने बताया कि रिश्वतखोरी के मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है. उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जानकारी एसीबी के रांची कार्यालय से जारी की जाएगी. कार्रवाई के बाद डीएसई कार्यालय और समाहरणालय परिसर में एसीबी भी की धमक से हड़कंप मच गई है.