उपायुक्त के निर्देश पर अनाथ बच्चों के घर पहुंची प्रशासनिक टीम, हरसंभव सरकारी सहायता का भरोसा

अनाथ बच्चों के घर पहुंची प्रशासनिक टीम

उपायुक्त के निर्देश पर अनाथ बच्चों के घर पहुंची प्रशासनिक टीम, हरसंभव सरकारी सहायता का भरोसा

अंचल अधिकारी पंकज कुमार क़े नेतृत्व में बारडीहा गांव पहुंची प्रशासनिक टीम

उपायुक्त के निर्देश पर अनाथ बच्चों के घर पहुंची प्रशासनिक टीम हरसंभव सरकारी सहायता का भरोसा

न्यूज़11 भारत 
हुसैनाबाद/डेस्क:
पलामू उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत के निर्देश पर मंगलवार को हुसैनाबाद प्रखंड की लोटनियां पंचायत अंतर्गत बरडीहा गांव में चार अनाथ बच्चों के घर प्रशासनिक टीम पहुंची. हुसैनाबाद अंचल अधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.के. रवि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने बच्चों से मुलाकात कर उनकी स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान डॉ. रवि ने चारों बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया. 

अंचल अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि चांदनी कुमारी (17), नंदिनी कुमारी (15), शिवानी कुमारी (7) और शिवम कुमार (5) को सरकार की सभी पात्र योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा. जिसमे स्पॉन्सरशिप योजना के तहत पात्र बच्चों को प्रतिमाह चार हजार की सहायता, बैंक खाता खुलवाने, शिक्षा से जोड़ने, साइकिल, किताब-कॉपी व अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. राशन की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है. साथ ही शौचालय निर्माण और गैस चूल्हा उपलब्ध कराने की भी कार्रवाई होगी. संबंधित अधिकारियों को बच्चों की नियमित निगरानी और हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

गौरतलब है कि बरडीहा गांव के इन चार अनाथ बच्चों की दयनीय स्थिति समाजसेवी सतीश शर्मा की सोशल मीडिया क़े एक्स प्लेटफार्म से सामने आने के बाद पलामू उपायुक्त ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मौके पर भेजने का निर्देश दिया था. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि चारों बच्चों की देखभाल अपने बच्चों की तरह की जाएगी और उन्हें किसी प्रकार की कमी महसूस नहीं होने दी जाएगी. साथ ही अंचल अधिकारी ने बच्चों को फल खाद्य सामग्री दिया, इस मौके पर मुखिया विनोद सिंह, समाजसेवी सतीश शर्मा सहित कई संबंधित विभाग क़े कर्मी व ग्रामीणों मौजूद थे.

संबंधित सामग्री

बांकीपुर उप चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने जारी किया लेटर, कुल 26 उम्मीदवार आमने-सामने 

राजनीति

बांकीपुर उप चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने जारी किया लेटर, कुल 26 उम्मीदवार आमने-सामने 

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी है.

गोइलकेरा में बड़ा हादसा, मलेरिया सर्वे के दौरान घर का छप्पर गिरा, दो स्वास्थ्य कर्मी गंभीर रूप से घायल

झारखंड

गोइलकेरा में बड़ा हादसा, मलेरिया सर्वे के दौरान घर का छप्पर गिरा, दो स्वास्थ्य कर्मी गंभीर रूप से घायल

पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत कदमडीहा गांव से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है.

भुरकुंडा थाना मैदान में श्रावणी मेला समिति द्वारा रखी बैठक में मेला के सफल संचालन पर हुई चर्चा 

झारखंड

भुरकुंडा थाना मैदान में श्रावणी मेला समिति द्वारा रखी बैठक में मेला के सफल संचालन पर हुई चर्चा 

भुरकुंडा थाना मैदान स्थित श्रावणी मेला समिति द्वारा एक आवश्यक बैठक रखी गई, जिसमें मुख्य रूप से क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बुद्धिजीवी रैयत विस्थापित उपस्थित हुए.

विश्व युवा कौशल दिवस पर ईएसएल स्टील की पहल, 700 से अधिक युवाओं को मिला कौशल प्रशिक्षण, 400 को रोजगार

झारखंड

विश्व युवा कौशल दिवस पर ईएसएल स्टील की पहल, 700 से अधिक युवाओं को मिला कौशल प्रशिक्षण, 400 को रोजगार

कंपनी ने कहा कि उसकी सामुदायिक विकास पहलों से अब तक 1 लाख से अधिक लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है.

बिहार में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार

बिहार में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार में देर रात पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया. गृह विभाग ने 22 पुलिस पदाधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की है.