जामताड़ा जिले के बाबूडीह मदरसा हरकनिया मरकज़-ए-हदीस में डॉ. इरफान अंसारी ने हाईटेक छात्रावास का किया शिलान्यास

By : News11 Bharat
जामताड़ा जिले के बाबूडीह मदरसा हरकनिया मरकज़-ए-हदीस में डॉ. इरफान अंसारी ने हाईटेक छात्रावास का किया शिलान्यास

न्यूज11  भारत

जामताड़ा/डेस्क: जामताड़ा जिले के बाबूडीह स्थित मदरसा हरकनिया मरकज़-ए-हदीस में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए आधुनिक (हाईटेक) छात्रावास का शिलान्यास किया गया. यह पहल जिले के अल्पसंख्यक समाज के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक सौगात मानी जा रही है.

आदिवासी और दलित छात्र-छात्राओं के बाद अब अल्पसंख्यक मदरसा के बच्चों को छात्रावास की सुविधा देकर डॉ. इरफान अंसारी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उनकी राजनीति का केंद्र सिर्फ और सिर्फ छात्र, शिक्षा और समान अवसर हैं.
इस अवसर पर मौजूद उलेमाओं और गणमान्य नागरिकों ने एक स्वर में कहा कि “डॉ. इरफान अंसारी आज राज्य के सबसे लोकप्रिय, निडर, बेबाक और उभरते हुए जनमानस के नेता हैं, जो बिना भेदभाव हर समाज को साथ लेकर चलते हैं.”

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने मंत्री का भव्य स्वागत किया. मदरसे के प्रधानाचार्य/बाबा जी ने गुलदस्ता भेंट कर हृदय से आभार प्रकट किया. विद्यार्थियों ने भावुक स्वर में कहा-  “हमें रहने की बहुत परेशानी हो रही थी. आपने हमें छात्रावास देकर बहुत बड़ी मदद की है. इसके लिए हम जीवन भर आपके आभारी रहेंगे.”

डॉ. इरफान अंसारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा-  “पूरी लगन और ईमानदारी से पढ़ाई करें. मदरसे के बच्चे भी आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर बन सकते हैं—यहाँ तक कि हवाई जहाज भी उड़ा सकते हैं. ज़रूरत है सही दिशा और मार्गदर्शन की, और वह जिम्मेदारी मैं निभाऊँगा.”

उन्होंने यह भी कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल, संगीत और सामान्य ज्ञान पर भी विशेष ध्यान देना ज़रूरी है, ताकि सर्वांगीण विकास हो सके.
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी घोषणा की कि आने वाले दिनों में मदरसे को अपनी निजी निधि से दो अतिरिक्त कमरों का भवन दिया जाएगा, जिससे शिक्षण व्यवस्था और सुदृढ़ हो सके.

ग्रामीणों में इस निर्णय को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला. ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा- “डॉ. इरफान अंसारी राज्य के ऐसे इकलौते मंत्री हैं, जो हर समाज को जोड़कर चलते हैं. उनके भीतर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं है—यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है.”

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि यह सब आदरणीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के मार्गदर्शन का परिणाम है, जिनके नेतृत्व में झारखंड में बिना जात-पात, बिना भेदभाव, सभी वर्गों का सम्मान करते हुए चहुंमुखी विकास हो रहा है.

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उलेमा, सामाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक अध्यक्ष डॉ. सैफुद्दीन, बीरबल अंसारी, डॉ. शोएब सलफी, मौलाना इकबाल अंसारी, मौलाना महबूब सलफी, मौलाना अनवर अंसारी, मौलाना अब्दुल सलाम, मौलाना अताउल्लाह अंसारी, मौलाना तय्यब साहब, मौलाना अहमद साहब, मौलाना अब्दुल गफ्फार मोहम्मद इम्तियाज साहब, मौलाना इम्तियाज साहब, मौलाना मुख्तार साहब, मौलाना जब्बार साहब, मौलाना मंसूर आलम साहब सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: ओरमांझी से लापता नाबालिग कोडरमा में मछली दुकान पर मिला, सोशल मीडिया पर पहचान कर दुकानदार ने दी पुलिस को जानकारी

संबंधित सामग्री

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया