न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली हैं. एक ओर जहां कुछ जिलों में भीषण गर्मी और लू जैसे हालात बने हुए है, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई हैं. मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया हैं.
पलामू-गढ़वा में भीषण गर्मी का कहर
उत्तर-पश्चिमी झारखंड के पलामू, गढ़वा और चतरा जिला में गर्मी अपने चरम पर रहने की संभावना हैं. यहां अधिकतम तापमान 41-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता हैं. खासकर डाल्टनगंज क्षेत्र राज्य का सबसे गर्म इलाका बना रह सकता हैं. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के साथ स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं.
रांची समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
दूसरी ओर झारखंड के कई जिलों में मौसम बदलने वाली हैं. रांची, सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और गुमला जैसे मध्य और दक्षिणी इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई हैं. इन क्षेत्रों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी देखने को मिल सकती है, जिससे मौसम में अस्थायी राहत मिलेगी. गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, गिरिडीह और धनबाद जैसे जिलों में तेज आंधी और वज्रपात की संभावना हैं. यहां हवाओं की गति 50-60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं.
रांची में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रांची में आज मौसम मिला-जुला रहने वाला हैं. दिनभर आंशिक बादल छाए रहेंगे जबकि दोपहर के बाद हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. यहां अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हैं. बारिश के कारण मौसम कुछ हद तक सुहावना हो सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. कुल मिलाकर झारखंड में आज का दिन दो अलग-अलग मौसमों का मिश्रण रहेगा- एक तरफ भीषण गर्मी और दूसरी तरफ बारिश व तेज हवाओं का असर.
यह भी पढ़े: