धनबाद: टंडाबाड़ी में भू-धंसान से तीन की मौत, विरोध में भड़के ग्रामीणों ने अधिकारियों के काफिले पर किया पथराव

By : Ark Sahuliyar
धनबाद: टंडाबाड़ी में भू-धंसान से तीन की मौत, विरोध में भड़के ग्रामीणों ने अधिकारियों के काफिले पर किया पथराव

न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्क:
कोयलांचल क्षेत्र के टंडाबाड़ी बस्ती में मंगलवार शाम एक भयावह भू-धंसान की घटना ने इलाके को दहला दिया. बीसीसीएल एरिया तीन के गोविंदपुर सोनारडीह ओपी क्षेत्र में हुए इस हादसे में कई घर अचानक जमीन में समा गए. मलबे में दबकर तीन लोगों की जान चली गई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में शोक और गुस्से का माहौल है.

घटना के अगले दिन बुधवार को हालात का आकलन करने पहुंचे बीसीसीएल के निदेशक (तकनीकी) संजय सिंह और एरिया तीन के महाप्रबंधक वी विजय कुमार को ग्रामीणों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा. जैसे ही अधिकारी गांव पहुंचे, लोगों ने उन्हें घेर लिया और तत्काल मुआवजे व पुनर्वास की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खनन कार्यों में लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है.

स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब विरोध उग्र हो उठा और भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया. इस दौरान अधिकारियों के काफिले में शामिल कई वाहनों के शीशे टूट गए, वहीं कुछ अधिकारियों को चोटें भी आईं. मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने किसी तरह हालात को संभालते हुए अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला. फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है और प्रभावित परिवारों के लिए राहत एवं पुनर्वास की मांग तेज हो गई है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

ये भी पढ़ें- मार्केटिंग बोर्ड में वित्तीय गड़बड़ी करने वाले बाजार पर्यवेक्षक साधन कुमार पर कार्रवाई, तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित  

संबंधित सामग्री

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया