धनबाद: शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस का मास्टर-प्लान तैयार, जिले को सेक्टर-जोन में बांटकर कड़ी निगरानी के निर्देश

By : News11 Bharat
धनबाद: शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस का मास्टर-प्लान तैयार, जिले को सेक्टर-जोन में बांटकर कड़ी निगरानी के निर्देश

अरुण कुमार बर्णवाल/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:  नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय सभागार में  बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता एसएसपी प्रभात कुमार ने की, जिसमें जिले के कई  पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे.

बैठक के दौरान एसएसपी ने चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस पदाधिकारियों को उनकी भूमिका, जिम्मेदारियों एवं कानूनी दायित्वों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाताओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने मुकम्मल तैयारी कर ली है. सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए पूरे जिले को अलग-अलग सेक्टर और जोन में विभाजित किया गया है. प्रत्येक सेक्टर व जोन में पुलिस पदाधिकारी, मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है ताकि किसी भी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके.

इसके अलावा त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष क्यूआरटी (Quick Response Team) का गठन किया गया है. सभी क्यूआरटी टीमों को 22 फरवरी से लेकर 23 फरवरी की रात तक लगातार मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है. ये टीमें लगातार गश्त करेंगी तथा अन्य सुरक्षा बलों के साथ संपर्क में रहकर किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी.

पुलिस ने चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए मतदान प्रक्रिया के हर चरण पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की योजना बनाई है. मतपत्र वितरण से लेकर मतपेटी की वापसी तक सुरक्षा का मजबूत घेरा तैयार किया गया है. इसी उद्देश्य के तहत डिस्पैच सेंटर से मतपत्र निकलने से लेकर मतदान केंद्र तक पहुँचने, सुरक्षित व शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने से लेकर मतपेटी को वापस सुरक्षित मतगणना स्थल तक लाने के दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस का कड़ा सुरक्षा पहरा रहेगा.

इस दौरान पूरे रूट को पहले से सैनिटाइज किया जाएगा ताकि किसी भी तरह की अवरोध या असामाजिक गतिविधि की संभावना खत्म की जा सके. सुरक्षा में तैनात पुलिस बल द्वारा मार्ग के हर संवेदनशील बिंदु पर निगरानी रखा जाएगा.

पूरी चुनावी प्रक्रिया की लाइव मॉनिटरिंग पुलिस कंट्रोल रूम से की जाएगी. सभी टीमों को वायरलेस एवं संचार व्यवस्था के माध्यम से जोड़ा गया है जिससे किसी भी सूचना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके.

एसएसपी ने ब्रिफिंग के दौरान सभी पुलिस पदाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने, निष्पक्षता बनाए रखने तथा मतदाताओं व मतदान कर्मियों के साथ शालीन व्यवहार बनाये रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं बल्कि लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना भी है.

बैठक में एसएसपी प्रभात कुमार के साथ डीएसपी मुख्यालय धीरेन्द्र नारायण बंका, डीएसपी सुनील सिंह, डीएसपी प्रदीप मिंज समेत कई अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: खूंटी में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई

संबंधित सामग्री

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया