देवेंद्र महतो

भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा: 9वें दिन धनबाद पहुंचे देवेंद्र महतो, बोले- योग्यता के आधार पर मिले युवाओं को नौकरी

छात्र नेता देवेंद्र महतो ने कहा कि झारखंड के युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, न कि पैसे के बल पर.

By : Dipali Kumari
भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा: 9वें दिन धनबाद पहुंचे देवेंद्र महतो, बोले- योग्यता के आधार पर मिले युवाओं को नौकरी

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
प्रतियोगी परीक्षाओं में सुधार और भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही 'भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा' के क्रम में छात्र नेता देवेंद्र महतो यात्रा के 9वें दिन धनबाद पहुंचे. संथाल परगना और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के दौरे के अंतिम चरण में धनबाद पहुंचे देवेंद्र महतो ने शिक्षाविद बिनोद बिहारी महतो के आवास पर मीडिया कर्मियों को संबोधित किया.

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षाविद बिनोद बिहारी महतो के आह्वान ‘पढ़ो और लड़ो’ के रास्ते पर चलते हुए युवाओं की आवाज को बुलंद किया जा रहा है. उन्होंने कहा किया कि राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान को युवाओं और आम लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है.संथाल परगना के दौरे के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने उनसे आंदोलन को उसके अंजाम तक पहुंचाने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ देवेंद्र महतो की आवाज नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के युवाओं की आवाज है. झारखंड के युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, न कि पैसे के बल पर.

उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि “सरकार के शागिर्दों ने यहां नौकरी की दुकान खोल दी है.” उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और इसमें केवल छोटे स्तर के लोगों पर कार्रवाई नहीं, बल्कि यदि बड़े नेता या अधिकारी भी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए.

देवेंद्र महतो ने बताया कि राज्य के 24 जिलों में से अब तक 12 जिलों का दौरा पूरा किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य युवाओं को एकजुट करना और भर्ती व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को मजबूत करना है.

आज बलियापुर से शुरू होगी यात्रा

धनबाद दौरे के दौरान देवेंद्र महतो आज बलियापुर के बिनोदधाम से यात्रा की शुरुआत करेंगे. इसके बाद किसान चौक और मनिंद्र चौक होते हुए रणधीर वर्मा चौक तक यात्रा पहुंचेगी. इसके बाद पुटकी के प्रभु चौक पर लोगों से मुलाकात करने के बाद वे बोकारो के लिए रवाना होंगे.

इसे भी पढ़ें: पलामू: मूसलाधार बारिश से बढ़ा सोन नदी का जलस्तर, तटीय इलाकों में बढ़ी चिंता

संबंधित सामग्री

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम