स्थल निरीक्षण

जोड़ा तालाब सौंदर्यीकरण, सड़क मरम्मत व डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए उपायुक्त ऋतुराज ने मांडू क्षेत्र का किया विस्तृत निरी

अधिकारियों को भूमि हस्तांतरण व निर्माण से जुड़ी प्रक्रियात्मक अड़चनों को दूर करते हुए तेजी से कार्य आगे बढ़ाने के निर्देश दिए

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जोड़ा तालाब सौंदर्यीकरण, सड़क मरम्मत व डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए उपायुक्त ऋतुराज ने मांडू क्षेत्र का किया विस्तृत निरी

राहुल सिंह/न्यूज11  भारत

रामगढ़/डेस्क: उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज ने बुधवार को मांडू क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न विकास योजनाओं, बुनियादी ढांचागत निर्माण कार्यों तथा प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए चिन्हित स्थलों का व्यापक निरीक्षण किया. भ्रमण के क्रम में उपायुक्त ने जोड़ा तालाब (मांडू) पहुंचकर इसके कायाकल्प और सौंदर्यीकरण का जायजा लिया तथा परिसर में अत्याधुनिक लाइटें लगाने, हरित पट्टी विकसित करने, पैदल पथ निर्माण और जल की निरंतर स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. इसके उपरांत उन्होंने नया मोड़ से गिद्दी हीरक रोड की स्थिति को देखते हुए विभिन्न समन्वयकारी एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर शीघ्र सड़क मरम्मत कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया.

निरीक्षण  के दौरान उपायुक्त ने रेमरा, मांडू में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए चिन्हित भूमि का भी स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को भूमि हस्तांतरण व निर्माण से जुड़ी प्रक्रियात्मक अड़चनों को दूर करते हुए तेजी से कार्य आगे बढ़ाने के निर्देश दिए. इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र की अन्य विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के लिए चिन्हित स्थलों का भौतिक सत्यापन किया और सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं.

इस संपूर्ण निरीक्षण भ्रमण के दौरान प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्री रविंद्र कुमार गुप्ता, अंचल अधिकारी श्रीमती तृप्ति विजया कुजूर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर के समीप एक व्यक्ति की मौत से इलाके में फैली सनसनी

संबंधित सामग्री

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम