ट्रेन ठहराव की मांग

केचकी स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, 15 दिनों में मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

कुटमु में संघर्ष समिति की बैठक, केचकी स्टेशन पर ट्रेन ठहराव को लेकर बनी आंदोलन की रणनीति

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
केचकी स्टेशन पर एक्सप्रेस  ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, 15 दिनों में मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह प्रखण्ड क्षेत्र के बेतला के पुराने पंचायत भवन कुटमु के प्रांगण में रविवार को एक्सप्रेस ठहराव संघर्ष समिति के बैनर तले बैठक हुई. अध्यक्षता फौजदार सिंह ने की. बैठक में केचकी स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गयी. समिति के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मांग पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो आंदोलन को तेज किया जायेगा.अध्यक्ष फौजदार सिंह ने कहा कि केचकी स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव क्षेत्रवासियों की पुरानी मांग है. ठहराव नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है.समिति के सचिव सलाम अंसारी ने कहा कि केचकी स्टेशन से महज चार किलोमीटर की दूरी पर बेतला नेशनल पार्क है. यहां एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होने से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को काफी सहूलियत मिलेगी. इससे क्षेत्र के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.आंदोलनकारी संघर्ष समिति के केंद्रीय सचिव सह एक्सप्रेस ठहराव संघर्ष समिति के प्रवक्ता अली हसन अंसारी ने कहा कि यह मांग सिर्फ स्थानीय लोगों की नहीं, बल्कि पर्यटन और क्षेत्र के विकास से भी जुड़ी है. मांग को लेकर समिति चरणबद्ध आंदोलन करेगी.कोषाध्यक्ष हरेराम सिंह ने कहा कि 15 दिनों के अंदर मांग पूरी नहीं हुई, तो समिति आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी. इसके लिए जल्द आंदोलन की रूपरेखा तय की जायेगी.मौके पर सांसद प्रतिनिधि ईश्वरी सिंह, प्रवीण सिंह, आनंद सिंह, सिद्धेश्वर सिंह, विनोद प्रसाद, दीपक प्रसाद और जयगोविंद विश्वकर्मा समेत कई लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की पुत्री को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह व सुप्रिया श्रीनेत

संबंधित सामग्री

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए - प्रतुल शाहदेव

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए - प्रतुल शाहदेव

रांची के हरमू में राष्ट्रनायक की प्रतिमा पर कालिख पोतना विकृत मानसिकता और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश

एशियन गेम्स में भारत की झोली में आए और 7 मेडल, भारत के पदकों की संख्या हुई 37

एशियन गेम्स में भारत की झोली में आए और 7 मेडल, भारत के पदकों की संख्या हुई 37

भारत के सरवेश कुशारे ने पुरुषों की ऊंची कूद में रजत पदक हासिल किया

रांची के एचबी रोड में दिखा स्नैचरों का दुस्साहस, सरेशाम बुजुर्ग महिला से बाइक सवार स्नैचरों ने की स्नैचिंग

रांची के एचबी रोड में दिखा स्नैचरों का दुस्साहस, सरेशाम बुजुर्ग महिला से बाइक सवार स्नैचरों ने की स्नैचिंग

स्नैचिंग के दरम्यान महिला सड़क पर गिरकर हुई घायल,सीसीटीवी में कैद हुई स्नैचिंग की घटना <br/>

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

चुनाव आयोग में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सामने आये कथित मतभेद के बाद पूरे देश में विपक्ष हुआ है उग्र