न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: कोल इंडिया के लगभग 2 लाख कर्मचारियों के लिए 2026 में बोनस को लेकर कोलकाता में शुक्रवार सुबह से शुरू हुई बैठक में देर शाम को आखिरकार फैसला हो गया. प्रत्येक को मिलेगा 1,10,250 रुपए बोनस.
सूत्र बता रहे हैं कि यूनियन 1.20 लाख बोनस पर अड़ी हुई थी, जबकि प्रबंधन पिछले साल के मुकाबले 5000 बढ़ाकर 1.08 हजार देने को राजी था. अंत में 1,10,250 पर फैसला हुआ.
कोल इंडिया ए पेक्स जेसीसी के यूनियन प्रतिनिधियों के साथ यह बैठक सुबह 11:30 बजे से चल रही थी. पिछले साल कर्मचारियों को 1.03 लाख बोनस मिला था। हर एक साल बोनस की राशि बढ़ती रही है. सूत्रों के अनुसार मौजूदा बैठक में बीएमएस, एचएमएस, एटक और सीटू के प्रतिनिधि शामिल थे. पिछले साल की प्रक्रिया में इंटक भी शामिल थी. लेकिन इस बार इंटक को बैठक का निमंत्रण नहीं मिला है.