मिथलेश कुमार/न्यूज11 भारत
बेरमो/डेस्क: बेरमो अनुमंडल स्थित पेटरवार प्रखंड के भेलवाटांड़ में आयोजित श्रीश्री 1008 श्री राधा-कृष्ण रुद्र सह हनुमत एवं प्राण-प्रतिष्ठा सह पंच दिवसीय महायज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं का भीड़ सुबह से ही देखा जा रहा है वही भरी गर्मी में श्रद्धालु यज्ञ स्थल की परिक्रमा में लगे हुऐ है भक्ति के आगे गर्मी भी अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है जहां भगवान की भक्ति हो वहां कोई भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता है. वहीं आयोजन कर्ताओ के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शरबत और मेडिकल की सुबिधा की गई है वहीं मेडिकल टीम भी पुरे ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वाह कर रहा है. वहीं शाम के समय में अंजनी गोस्वामी के द्वारा प्रवचन किया जायेगा.
यह भी पढ़ें: भरनो प्रखंड डूडीया में नव-निर्मित शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, चार दिवसीय अनुष्ठान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़